नई दिल्ली। नोएडा आधारित GP Eco Solutions India Limited सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को सोलर EPC सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है।
कंपनी की सहायक कंपनी GPES Green Projects Private Limited को Neelkanth Rolling Mills से 4 मेगावाट Ground Mounted Solar Power Plant के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए EPC अनुबंध प्राप्त हुआ है। इस प्लांट में 11 kV Transmission Line, PSS और GSS Side Bay शामिल हैं।
अनुबंध की तिथि 23 जुलाई, 2026 है और इसकी कुल लागत ₹13,00,00,000 (तेरह करोड़ रुपये मात्र) है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को मजबूत करने और उनका विस्तार करने के प्रयासों का एक हिस्सा है।
कारोबारी गतिविधियां
GP Eco Solutions India Limited की स्थापना 2010 में हुई थी और कंपनी सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल की आपूर्ति करती है।
कंपनी वाणिज्यिक और आवासीय ग्राहकों को व्यापक स्तर पर Engineering, Procurement and Construction (EPC) सेवाएं प्रदान करके सौर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी अपने स्वयं के Invergy ब्रांड के माध्यम से Hybrid Solar Inverter और Lithium Ferro Phosphate (LFP) Battery भी वितरित करती है। Invergy हाइब्रिड और LFP उत्पादों के OEM Manufacturing में सक्रिय है।
कंपनी उत्तर भारत में सोलर इनवर्टर के लिए Sungrow India Private Limited या Sungrow की अधिकृत डीलर है। साथ ही उत्तर भारत में सोलर पैनल के लिए Saatvik Green Energy Private Limited या Saatvik तथा LONGi Solar Technology Co. Ltd. या LONGi की अधिकृत डीलर है।
बिजनेस वर्टिकल्स
- सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल का वितरण
क. On-Grid Solar Inverter
ख. Hybrid Solar Inverter और Battery
ग. Solar Panel - Solar EPC
- सोलर प्लांट का संचालन एवं रखरखाव
कंपनी की Solar EPC Division ने अभी तक 12 सरकारी सोलर परियोजनाएं स्थापित की हैं। वर्तमान में कंपनी Chandigarh Renewable Energy and Science & Technology Promotion Society को 12 परियोजनाओं के लिए संचालन एवं रखरखाव सेवाएं प्रदान कर रही है|

