बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के तहत हेयर केयर, कलर, स्टाइलिंग और केरेटिन से जुड़े उत्पादों के साथ पेशेवर हेयर केयर ब्रांड, गोदरेज प्रोफेशनल ने सरियल कलेक्शन का अनावरण किया, जो दुनिया के सबसे आश्चर्यजनक प्राकृतिक स्थानों से प्रेरित भारत की पहली हेयर कलर रेंज है। इस नवोन्मेषी रेंज में गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड, शैलेश मूल्या और गोदरेज प्रोफेशनल के क्रिएटिव डायरेक्टर, यियानी सापाटोरी ने मिलकर विभिन्न किस्म के आकर्षक शेड तैयार किये हैं, जो प्रकृति के रंगों के अनुरूप हैं और एक नया नजरिया से पेश करते हैं कि कैसे प्राकृतिक खूबसूरती व्यक्तिगत स्टाइल में इजाफा कर सकती है। सरियल कलेक्शन के हर शेड को इन शानदार परिदृश्यों को जीवंत करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।
त्योहार और शादी का मौसम पास आ रहा है और सरियल कलेक्शन यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि आपके बाल हर पोशाक और अवसर के लिए एकदम अनुकूल हों। चार अलग-अलग हेयर कलर लुक की विशेषता, जिनमें से हरेक अनूठी प्राकृतिक परिघटना से प्रेरित है। यह कलेक्शन कैमरा-रेडी है और आपको शानदार दिखने में मदद करता है। मॉफी मार्वल मोका और कॉफी के रंगों के मिश्रण के साथ गीज़ा के पिरामिड के समृद्ध झलक दर्शाता है। टैंजरीन ड्रीम एंटेलोप कैन्यन के जीवंत तांबई और सुनहरे रंग को पेश करता है। रोजलेट ब्लिस सेरानिया डी हॉर्नोकल से प्रेरित होकर लाल और बैंगनी रंगों का मिश्रण करता है, जबकि मूनलिट मिस्ट शांत, चांदनी रातों की याद दिलाने वाले सिल्वर (चांदी) और ऐश (राख) के रंगों का एक सुंदर मिश्रण प्रदान करता है। साथ ही ये लुक उन लोगों के लिए कई किस्म के विकल्प पेश करते हैं, जो प्राकृतिक दुनिया की अलौकिक सुंदरता के अनुरूप अपने स्टाइल में इजाफा करना चाहते हैं।
गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड, शैलेश मूल्या ने नए कलेक्शन के बारे में कहा, कि प्रकृति के लुभावने रंगों से प्रेरित, सरियल कलेक्शन ऐसे शेड पेश करता है जो भारतीय त्वचा के रंग के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं, हर तरह के बाल में सांस्कृतिक जीवंतता को दर्शाते हैं।
गोदरेज प्रोफेशनल के क्रिएटिव डायरेक्टर, यियानी सापाटोरी ने कहा कि अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव से मैं एक ऐसा कलेक्शन बनाना चाहता था, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित प्राकृतिक रंगों को भारतीय सैलून में लाए। भारतीय उपभोक्ता प्रयोग करना पसंद करते हैं और वे अपने व्यक्तित्व को ?ाहिर करने के लिए बालों के रंग का उपयोग एक शक्तिशाली जरिये के रूप में उपयोग करते हैं। सरियल कलेक्शन को उच्चतम गुणवत्ता वाले रंगों के साथ तैयार किया गया, जो बालों को खूबसूरत बनाते हैं और ये रंग लम्बे समय तक चलते है। इसके अलावा, हम सैलून पेशेवरों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्हें इन शानदार लुक को जीवंत बनाने और उन्हें पूरे देश में नया रुझान शुरू करने के लिए जरूरी कौशल और ज्ञान से लैस करते हैं। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के जेनरल मेनेजर, अभिनव ग्रांधी ने कहा कि पिछले कुछ साल में, गोदरेज प्रोफेशनल ने देश भर के सैलून में हेयर स्टाइलिस्टों को प्रशिक्षित करने और उन्हें अपस्किल करने के लिए एक पावरहाउस के रूप में अपनी पहचान बनाई है। सरियल कलेक्शन का लॉन्च नवोन्मेष और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

