बिजनेस रेमेडीज। गोदरेज की एआई-पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रेंज अत्याधुनिक तकनीक और आकर्षक डिज़ाइन के साथ कपड़े धोने के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। यह मशीनें हर धुलाई के बाद कपड़ों को नया जैसा बना देती हैं, बेहतरीन वॉश परफॉर्मेंस और सुविधा के साथ। यह वाशिंग मशीन 6.5 किलोग्राम से 10 किलोग्राम तक की क्षमता में उपलब्ध है, जिसे विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों, पारिवारिक आकार और कपड़े धोने की आदतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। ये मशीनें एआई टेक्नोलॉजी से सुसज्जित हैं जो वॉश और रिंस प्रक्रिया को बुद्धिमानी से ऑप्टिमाइज़ करती हैं, स्मार्ट लोड डिटेक्शन और वॉटर लेवल एडजस्टमेंट के ज़रिए कपड़ों की बेहतरीन देखभाल करती हैं, साथ ही पानी और बिजली की भी बचत करती हैं। इन मशीनों में विशेष फीचर्स शामिल हैं जैसे: स्टीम वॉश प्रोग्राम, जो कपड़ों को गहराई से साफ करता है। इसका रिफ्रेश प्रोग्राम, जो हल्के इस्तेमाल किए गए कपड़ों से दुर्गंध हटाता है। इसके अलावा, इसमें फैब्रीसेफज्ञ् ड्रम है, जो कपड़ों की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मशीनें 100+ प्रकार के दाग, यहां तक कि 2 दिन पुराने दाग भी* साफ करने में सक्षम हैं और कपड़ों को सामान्य से 30 मिनट जल्दी सुखाने में मदद करती हैं**, जिससे रोज़ाना का लॉन्ड्री कार्य और भी आसान हो जाता है। उपयोगकर्ता-केंद्रित डिज़ाइन के अंतर्गत इसमें ऑटो टब क्लीन रिमाइंडर, ओवरफ्लो प्रोटेक्शन और एंटी-रस्ट कैबिनेट जैसे फीचर्स भी हैं। यह रेंज 4 साल की व्यापक वारंटी और 10 साल की मोटर वारंटी के साथ आती है, जो इसकी दीर्घकालिक उपयोगिता को और मजबूत बनाती है।

