Saturday, July 4, 2026 |
Home Business Remediesग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2024 में रिजर्व बैंक के गवर्नर ने एनपीसीआई के दो नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए

ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2024 में रिजर्व बैंक के गवर्नर ने एनपीसीआई के दो नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
कस्टमर्स के यूपीआई ट्रांजैक्शन को और आसान बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने दो नए फीचर Bharat BillPay (BBPS) for Business और UPI Circle लॉन्च किए। UUPI Delegated Payment फीचर में आप अपने चाहने वालों को यूपीआई सर्किल में जोड़ सकते हैं, जिसमें आप फुल या आंशिक डेलिगेशन कर सकते हैं। फुल डेलिगेशन में सेकण्डरी यूजर को किसी पेमेंट के समय प्राइमरी यूजर के ऑथराइजेशन की जरूरत नहीं होगी, जबकि पार्टियल डेलिगेशन में हर पेमेंट पर सेकण्डरी यूजर को प्रायमरी यूजर के सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
देश में व्यापारियों को और मजबूत करने के लिए एनपीसीआई ने Bharat Bill Pay for Business भी लॉन्च किया है, जो कि दो बिजनेस को आपस में डील करने की ताकत देगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (जीएफएफ) 2024 में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के इन दो नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने की घोषणा की। इन भुगतान समाधानों का उद्देश्य भारत के डिजिटल भुगतान प्रणाली की समावेशिता, सुरक्षा और दक्षता को बढ़ाना है।
लॉन्चिंग का यह कार्यक्रम इंफोसिस के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन और एनपीसीआई के एडवाइजर नंदन नीलेकणी और एनपीसीआई के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक अजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में हुआ।
आरबीआई गवर्नर ने बिजनेस इनेबलमेंट प्लेटफॉर्म को पूरा करने और बी2बी भुगतान और संग्रह को सुव्यवस्थित करने के लिए बीबीपीएस सेवाओं के विस्तार की घोषणा की। इससे देश भर में सिंगल, सेंट्रलाइज्ड, इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यावसायिक भुगतान के पूरे परिदृश्य के बदलने की उम्मीद है। भारत बिलपे फॉर बिजनेस का उद्देश्य व्यवसाय के आकार की परवाह किए बिना दिन-प्रतिदिन के व्यावसायिक संचालन के लिए विभिन्न चालान भुगतान प्रक्रियाओं को मानकीकृत, सरल और स्वचालित करना है। इस प्लेटफॉर्म में बिजनेस ऑनबोर्डिंग, सर्च और बिजनेस को जोडऩा, खरीद आदेश (पीओ) निर्माण, चालान प्रबंधन, ऑटोमेटेड रिमाइंडर्स, गारंटीड सैटलमेंट, फाइनेंसिंग, एआर (अकाउंट्स रिसीवेबल) और एपी (अकाउंट्स पेएबल) डैशबोर्ड, और ऑनलाइन विवाद समाधान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। बैंक, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) और बी2बी फिनटेक अब बीबीपीएस फॉर बिजनेस से जुड़ सकते हैं और अपने ग्राहकों को एक बेहतर समाधान प्रदान कर सकते हैं।
यह समाधान व्यवसायों को मौजूदा मैन्युअल प्रक्रियाओं को सहजता से डिजिटल बनाने और इन व्यवसायों को एक व्यापक और अंतर-संचालन योग्य डिजिटल चालान और भुगतान समाधान पर शामिल करके बी2बी कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को ब?ाने में सक्षम बनाएगा।
आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई सर्किल को भी लॉन्च किया, जिसमें यूपीआई यूजर्स अपने विश्वसनीय सेकण्डरी यूजर्स को भुगतान सौंप सकते हैं। यूपीआई सर्किल एक ऐसी सुविधा है जो यूपीआई उपयोगकर्ता को यूपीआई ऐप पर विश्वसनीय सेकण्डरी यूजर्स के साथ जुडक़र भुगतान के आंशिक या फुल डेलिगेशन के लिए प्राथमिक उपयोगकर्ता के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाती है।



You may also like

Leave a Comment