बिजऩेस रेमेडीज/कोलकाता
Global Cloud Care (GCC) स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित एक इनोवेटिव स्टार्ट-अप है, जिसकी स्थापना बेहद अनुभवी डॉक्टरों और टेक्नोलॉजिस्ट की एक अंतर्र्राष्ट्रीय टीम द्वारा की गई है। GCC ने आधिकारिक तौर पर कोलकाता में अपने संचालन के शुभारंभ की घोषणा की है। यह एक शानदार उपलब्धि है, जो एहतियाती तरीकों और सभी पहलुओं को शामिल करने वाले उपायों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी की मदद से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की पेशकश में बड़ा बदलाव लाने के जीसीसी के मिशन की शुरुआत को दर्शाता है। त्रष्टष्ट को लोगों, परिवारों और बुजुर्गों के साथ-साथ लंबे समय से गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो निजी जरूरतों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे उनके घरों या पसंदीदा स्थानों पर उपलब्ध कराता है।
GCC वर्चुअल कंसल्टेशन और निजी जरूरतों के अनुरूप सेवाओं का बेजोड़ संगम है, जो सुलभ, कारगर और हमदर्दी के भाव के साथ स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की पेशकश के लिए रोगों की रोकथाम, तंदुरुस्ती और भागीदारों पर केंद्रित देखभाल पर विशेष ध्यान देता है। इसका मॉडल सचमुच बेहद खास है, जिसे सभी पहलुओं को शामिल करने वाले हेल्थ मैनेजमेंट सॉल्यूशंस की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह विशेष रूप से लंबे समय तक कायम रहने वाली बीमारियों और लाइफस्टाइल की वजह से सेहत को होने वाली परेशानियों के लिए ऐसी सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करता है।
GCC स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई सेवाओं की एक बड़ी रेंज की पेशकश करता है। इनमें मॉनिटरिंग एवं शुरुआत में कार्रवाई के माध्यम से प्रिवेंटिव हेल्थ एवं वेलनेस मैनेजमेंट, डायबिटीज तथा दिल की बीमारियों जैसे लंबे समय तक कायम रहने वाले रोगों के लिए व्यक्तिगत देखभाल योजनाओं के साथ क्रॉनिक डिजीज मैनेजमेंट, थोड़े समय की बीमारियों या चोटों को संबोधित करने के लिए एक्यूट हेल्थकेयर पैकेज, और सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याओं के लिए आपातकालीन सहायता शामिल है।
लॉन्च पर ग्लोबल क्लाउड केयर के संस्थापक एवं निदेशक, श्री श्वेतांक शेखर ने कहा कि GCC में हम अपनी सेवाओं में लोगों के प्रति हमदर्दी को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। हम चिकित्सा से संबंधित जरूरतों को पूरा करने के अलावा, उन सभी लोगों की भावनात्मक और सामाजिक बेहतरी पर खास ध्यान देकर स्वास्थ्य सेवा के मायने को बदल रहे हैं, जिनकी हम सेवा करते हैं। हम स्वास्थ्य सेवा के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए इस बात का ध्यान रखते हैं कि, हरेक प्रतिभागी को उनकी खास जरूरतों के अनुरूप सम्मानजनक तरीके से और लगातार देखभाल की सुविधा मिले। त्रष्टष्ट की संस्थापक एवं निदेशक, डॉ. बबीता सिन्हा शेखर ने कहा कि लंबे समय तक कायम रहने वाली बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसे देखते सिर्फ जरूरत पडऩे पर उपचार से आगे बढक़र एक मॉडल को अपनाना आवश्यक हो गया है, जिसमें स्वास्थ्य सेवा के सभी पहलुओं और एहतियाती उपायों को शामिल किया गया हो। GCC बेजोड़ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर स्वास्थ्य-सेवा में बदलाव लाने के इरादे पर अटल है। हमने जिन तरीकों को अपनाया है, उससे मरीज को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं और लंबे समय में संभावित रूप से स्वास्थ्य देखभाल की लागत कम हो सकती है।
चर्चा को आगे बढ़ते हुए, GCC की संस्थापक एवं सलाहकार, डॉ. कनिनिका वर्मा ने कहा कि हमने निजी जरूरतों के अनुरूप और एहतियाती तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं की पेशकश में एक नई मिसाल कायम करने का संकल्प लिया है, जो परिणामों को बेहतर बनाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में सक्षम है। स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का हमारा मॉडल बिल्कुल अनोखा, इनोवेटिव और दूरदर्शी है जिसमें लोगों को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है, और जरूरतों के सामने आने से पहले ही उनका अंदाज़ा लगाकर उन्हें पूरा किया जाता है। कोलकाता में अपने संचालन की शुरुआत के साथ, GCC निजी जरूरतों के अनुरूप और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की पेशकश में एक नई मिसाल कायम करने के लिए तैयार है, जो यकीनन भारत में हेल्थ एवं वेलनेस मैनेजमेंट के तरीके में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाला है।