Sunday, July 12, 2026 |
Home Business and EconomyGautam Adani के Assets में 13 Billion USD का इजाफा, Mukesh Ambani को पीछे छोड़ने के करीब

Gautam Adani के Assets में 13 Billion USD का इजाफा, Mukesh Ambani को पीछे छोड़ने के करीब

Adani Group Shares की तेजी से Gautam Adani की Net Worth बढ़कर 95.7 Billion USD तक पहुंची

by Business Remedies
0 comments
Gautam Adani smiling with stock market graphs in background

देश के उद्योगपति Gautam Adani की संपत्ति में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 13 Billion USD का इजाफा हुआ है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक उनकी Net Worth अब 95.7 Billion USD तक पहुंच गई है, जबकि Mukesh Ambani की संपत्ति 98.6 Billion USD है।

इस साल अब तक Adani की संपत्ति में कुल 17.1 Billion USD का इजाफा हुआ है, जबकि Ambani की संपत्ति में 8.02 Billion USD की बढ़ोतरी हुई है।

Adani Group के शेयरों में तेजी की मुख्य वजह SEBI द्वारा Short Seller फर्म Hindenburg के दावों को खारिज करना बताया गया है। SEBI ने अपने अंतिम आदेश में पुष्टि की कि Adani Group ने नियमों का उल्लंघन नहीं किया।

बीते तीन कारोबारी सत्रों में Adani Power का शेयर लगभग 30%, Adani Total Gas का 18%, Adani Green Energy का 15%, और Adani Energy Solutions का 10% से अधिक बढ़ चुका है। Adani Enterprises ने 11% से अधिक का रिटर्न दिया, जबकि Adani Ports का शेयर लगभग 3% बढ़ा।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में Elon Musk शीर्ष पर 452 Billion USD के साथ हैं। इसके बाद Larry Ellison (388B USD), Mark Zuckerberg (269B USD), Jeff Bezos (250B USD), और Larry Page (221B USD) हैं। वर्तमान में Mukesh Ambani 98.6B USD के साथ 18वें और Gautam Adani 95.7B USD के साथ 19वें स्थान पर हैं।



You may also like

Leave a Comment