जयपुर। अहमदाबाद आधारित देश की प्रमुख सोलर कंपनी गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी क्षेत्र उदयपुर से पीएचईडी क्षेत्र उदयपुर के विभिन्न गांवों/कस्बों में 35 इकाइयों के लिए सौर ऊर्जा आधारित बोरवेल जल पंपिंग प्रणालियों की डिजाइनिंग, उपलब्ध कराने, स्थापना और कमीशनिंग के लिए आर्डर मिला है। ऑर्डर का मूल्य 2,23,96,500 रुपये (दो करोड़ तेईस लाख छियानवे हजार पांच सौ रुपये मात्र) सभी शुल्कों और करों सहित है। वर्तमान में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 1200.08 करोड़ रुपये (लगभग) है।
कारोबारी गतिविधियां:
अप्रैल 2016 में स्थापित, गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड एक सोलर पीवी माड्यूल निर्माता कंपनी है। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस, वाटर सप्लाई सर्विस और सोलर एलाइड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न सरकारी निकायों को सौर एवं विद्युत वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को सोलर पैनल निर्माता और इस क्षेत्र में ईपीसी सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी के रूप पहचान मिली है। कंपनी ने सौभाग्य योजना, कुसुम योजना और सौर सुजला योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परियोजनाएं पूरी की हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने मुख्यमंत्री निश्चय गुणवत्ता प्रभावित योजना और हर घर जल (जल जीवन मिशन) जैसी जल आपूर्ति परियोजनाओं के डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव में कदम रखा है।

