जयपुर। अहमदाबाद आधारित देश की प्रमुख सोलर कंपनी गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को महेसाणा, गुजरात आधारित सोलबेरी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 50 मेगावाट के सोलर पीवी पैनल मॉड्यूल (590 डब्ल्यूपी) की आपूर्ति के लिए 787,922,206/- (अहत्तर करोड़ उनहत्तर लाख बाईस हजार दो सौ छह रुपये मात्र) का ऑर्डर मिला है, जिसमें सभी शुल्क और कर शामिल हैं।
यह करती है कंपनी: अप्रैल 2016 में स्थापित, गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड एक सोलर पीवी माड्यूल निर्माता कंपनी है। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस, वाटर सप्लाई सर्विस और सोलर एलाइड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न सरकारी निकायों को सौर एवं विद्युत वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को सोलर पैनल निर्माता और इस क्षेत्र में ईपीसी सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी के रूप पहचान मिली है।
कंपनी ने सौभाग्य योजना, कुसुम योजना और सौर सुजला योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परियोजनाएं पूरी की हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने मुख्यमंत्री निश्चय गुणवत्ता प्रभावित योजना और हर घर जल (जल जीवन मिशन) जैसी जल आपूर्ति परियोजनाओं के डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव में कदम रखा है।

