Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate WorldGanesh Green Bharat Limited को किर्लोस्कर सोलर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से 57.12 करोड़ रुपए का ऑर्डर 

Ganesh Green Bharat Limited को किर्लोस्कर सोलर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से 57.12 करोड़ रुपए का ऑर्डर 

कुल ऑर्डरबुक हुई 451.38 करोड़ रुपए 

by Business Remedies
0 comments
ganesh green bharat limited

जयपुर। अहमदाबाद आधारित देश की प्रमुख सोलर कंपनी गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को मोनोक्रिस्टलाइन पर्क नॉन-डीसीआर मॉड्यूल सोलर पीवी मॉड्यूल के लिए 40 मेगावाट के लिए किर्लोस्कर सोलर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से एक कार्य आदेश 57,12,00,000/- (रुपए सत्तावन करोड़ बारह लाख मात्र) रुपए मिला है, जिसमें महाराष्ट्र और कई राज्यों में सभी शुल्क और कर शामिल हैं।

इससे कंपनी की अब तक चालू परियोजनाओं के लिए  कुल ऑर्डर बुक 451.38 करोड़ (लगभग) रुपए हो गई है।

यह करती है कंपनी: अप्रैल 2016 में स्थापित, गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड एक सोलर पीवी माड्यूल निर्माता कंपनी है। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस, वाटर सप्लाई सर्विस और सोलर एलाइड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न सरकारी निकायों को सौर एवं विद्युत वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को सोलर पैनल निर्माता और इस क्षेत्र में ईपीसी सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी के रूप पहचान मिली है।

कंपनी ने सौभाग्य योजना, कुसुम योजना और सौर सुजला योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परियोजनाएं पूरी की हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने मुख्यमंत्री निश्चय गुणवत्ता प्रभावित योजना और हर घर जल (जल जीवन मिशन) जैसी जल आपूर्ति परियोजनाओं के डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव में कदम रखा है।



You may also like

Leave a Comment