बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई संवेदनशील त्वचा के लिए विश्व स्तर पर भरोसेमंद ब्रांड CETAPHIL ने सेलिब्रिटी कपल Rohit Sharma और Ritika Sajdeh को CETAPHIL BABY का Brand Ambassador घोषित किया है। यह उत्पाद श्रृंखला शिशु की त्वचा की देखभाल पर केंद्रित है। दो ब‘चों के स्नेही माता-पिता यह कपल अब सभी प्लेटफ़ॉम्र्स पर सेटाफिल बेबी का प्रतिनिधित्व करेगा। आज के बदलते भारतीय परिवारों में पेरेंटिंग अब केवल मां तक सीमित नहीं है। पिता भी समान रूप से ब‘चों की परवरिश और निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सह-अभिभावकत्व (Co-parenting) की यही बदलती सोच ‘पेरेंटिंग की नई परंपरा’ को दर्शाती है। रोहित और रितिका इस आधुनिक विचारधारा के प्रतीक हैं, जो साझा जिम्मेदारी और गहरे पारिवारिक बंधन को अपनाते हैं।
भारतीय क्रिकेटर और भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा (RISE Worldwide द्वारा प्रतिनिधित्वित) ने कहा कि मेरे व्यस्त यात्रा और ट्रेनिंग शेड्यूल के कारण ब‘चों के साथ समय बिताने का अवसर बहुत कम मिलता है। इसलिए मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि जब भी घर पर हूं, ब‘चों के हर काम—चाहे देखभाल हो या खेलकूद—में पूरा हिस्सा लूं। जब सेटाफिल बेबी ने हमें बताया कि आज युवा माता-पिता ब‘चों की परवरिश की जिम्मेदारी साझा कर रहे हैं, तो यह हमारी वास्तविकता के साथ पूरी तरह मेल खाता था। हम अपने दोनों ब‘चों के लिए सेटाफिल बेबी का इस्तेमाल कर रहे हैं। रितिका सजदेह ने कहा, कि मैं अपने ब‘चों की त्वचा पर इस्तेमाल होने वाले उत्पादों को लेकर बेहद सतर्क रहती हूं। मेरे बाल रोग विशेषज्ञ ने भी सेटाफिल बेबी की सिफारिश की थी, इसलिए मैंने हमेशा इस पर भरोसा किया है। शिशु की त्वचा बहुत नाजुक होती है, और हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि उस पर इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पाद सुरक्षित और प्रभावी हों। यही कारण है कि जब सेटाफिल बेबी ने हमसे संपर्क किया, तो हम इस पहल से जुडऩे के लिए बेहद उत्साहित हुए।
Galderma India एवं दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक, राघवेंद्र सदाशिवा ने कहाकि गैलडरमा का विजऩ है हर त्वचा की कहानी के लिए डर्मेटोलॉजी को आगे बढ़ाना। शिशु की त्वचा के संदर्भ में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। यही कारण है कि सेटाफिल बेबी की सभी फॉर्मुलेशन डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेडख और पीडियाट्रिशियन रिकमेंडेड² हैं। हम रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का सेटाफिल बेबी परिवार में स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। वे सह-अभिभावकत्व की आधुनिक भावना को साझा जिम्मेदारी निभाकर और ब‘चों की भलाई को प्राथमिकता देकर दर्शाते हैं। इस साझेदारी के माध्यम से हम पूरे भारत के माता-पिता को प्रेरित करना चाहते हैं कि वे सह-अभिभावकत्व को अपनाएं और अपने शिशुओं के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद तथा पीडियाट्रिशियन रिकमेंडेड² स्किनकेयर चुनें। सेटाफिल बेबी की उत्पाद श्रृंखला कई वर्षों से भारत में उपलब्ध है और माता-पिता व बाल रोग विशेषज्ञों दोनों का विश्वास जीत चुकी है। यह शिशु की त्वचा को पांच गुना सुरक्षा प्रदान करती है। यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेडख और पीडियाट्रिशियन रिकमेंडेड² रेंज ब‘चों की नाजुक त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइ’ड बनाए रखने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। इस उत्पाद श्रृंखला में बेबी बाथिंग बार, वॉश और शैम्पू, लोशन, डायपर क्रीम, मसाज ऑयल आदि शामिल हैं।

