मुंबई : Franklin India Money Market Fund के 24 साल पूरे हो गए हैं और इस दौरान फंड का assets under management (AUM) 3,800 करोड़ रुपए के पार निकल गया है। पिछले दो दशकों में यह फंड उन investors के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना चुका है, जो कम risk और ज्यादा liquidity के साथ अपने short-term investment को manage करना चाहते हैं।
यह fund एक open-ended debt mutual fund scheme है, जो money market instruments में investment करता है। इनमें मुख्य रूप से certificate of deposit (CDs), commercial paper, treasury bills (T-Bills) और government bonds शामिल होते हैं, जिनकी maturity एक साल से कम होती है। क्योंकि इस fund का portfolio ऐसे instruments में investment करता है जिनकी अवधि एक साल तक होती है, इसलिए इसका उद्देश्य investors को capital safety, अच्छी liquidity और बेहतर returns देना है।
इस वजह से यह fund उन investors के लिए उपयुक्त माना जाता है जो कम समय के लिए investment करना चाहते हैं या अपने अतिरिक्त पैसे को सुरक्षित तरीके से invest करना चाहते हैं। अनुभवी fund management team Rohan Maru, Chandni Gupta और Rahul Goswami इस scheme को manage कर रहे हैं। इस fund ने अलग-अलग market conditions में लगातार अच्छा performance किया है। जनवरी 2026 के अंत तक के आंकड़ों के अनुसार, fund ने 1 month, 3 month और 6 month की अवधि में अपने benchmark से बेहतर returns दिए हैं। इससे पता चलता है कि fund की investment process मजबूत है और risk management भी प्रभावी तरीके से किया जाता है।
Rahul Goswami, CIO, Fixed Income ने कहा कि, “24 साल पूरे होने के बाद भी हमारी investment strategy अनुशासन और high-quality money market instruments में investment पर आधारित रही है। money market अभी भी short-term investors के लिए एक स्थिर विकल्प बना हुआ है, क्योंकि market में liquidity अच्छी है और interest rates का माहौल भी संतुलित है। हम बदलते हुए market conditions के अनुसार अपनी strategy में लचीलापन रखते हैं, ताकि यह fund investors के लिए short-term investment का भरोसेमंद विकल्प बना रहे।”
इस fund की एक खास बात यह है कि यह money market instruments की अलग-अलग tenor में investment करने की flexibility रखता है। साथ ही इसमें कोई entry load या exit load नहीं है, यानी investors बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पैसा invest कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकते हैं। इसी वजह से यह scheme retail और institutional investors दोनों के लिए आकर्षक मानी जाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने पैसे को कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर invest करना चाहते हैं।
Franklin India Money Market Fund उन investors के लिए बेहतर विकल्प है, जिनका investment horizon एक साल से कम है। यह fund मुख्य रूप से high-quality money market instruments में investment करता है और इसमें high liquidity भी होती है। 24 साल पूरे करने के बाद भी यह fund खुद को investors के लिए stability, liquidity और लगातार returns देने वाला भरोसेमंद short-term fixed income विकल्प के रूप में पेश कर रहा है।

