बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर बैंकिंग को आसान, सरल और सुविधाजनक बनाने के बाद, Fino Payments Bank अब इस दिशा में काम कर रहा है कि ग्राहक नया खाता खोलते ही तुरंत लेनदेन शुरू कर सकें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए Fino Payments Bank ने आज एक नया बचत खाता ‘गति’ लॉन्च किया है, जिसका अर्थ कई भारतीय भाषाओं में ‘स्पीड’ या ‘तेज़ी’ होता है। यह उत्पाद विशेष रूप से उन ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो किफायती तरीके से बैंकिंग सेवाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करना चाहते हैं। जैसे-जैसे भारत में डिजिटलकरण तेजी से बढ़ रहा है, यह ग्राहक वर्ग फिजिटल (फिजिकल + डिजिटल) से पूरी तरह डिजिटल की ओर रुख करने को तैयार है, और इसमें युपीआय को अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति अहम भूमिका निभा रही है। Fino Payments Bank के नेशनल हेड (चैनल सेल्स) दर्पण आनंद ने कहा कि ग्रामीण ग्राहकों, यहां तक कि वरिष्ठ नागरिकों में भी स्मार्टफोन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। गति बचत खाता हमारी इस रणनीतिक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इस वर्ग के ग्राहकों के लिए Digital Banking को और अधिक सुलभ बनाना है। राज्यभर में फैले हमारे मर्चेंट ग्राहकों को गति खाता खोलने में सहायता कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे तुरंत लेनदेन के लिए तैयार हो जाएं। हमें विश्वास है कि गति खाता ग्रामीण क्षेत्रों के और अधिक ग्राहकों को सुरक्षित और भरोसेमंद Digital Banking की ओर प्रेरित करेगा।

