बिजऩेस रेमेडीज/आईएएनएस) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से 13 अप्रैल तक यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी, जहां वह मंत्री-स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई। वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, वित्त मंत्री भारत-यूके आर्थिक और वित्तीय वार्ता के 13वें मंत्रिस्तरीय दौर में भाग लेंगी और यूके-ऑस्ट्रिया में थिंक टैंक, निवेशकों और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करेंगी। भारत-यूके आर्थिक और वित्तीय वार्ता (13वीं ईएफडी) का 13वां दौर 9 अप्रैल को लंदन में आयोजित होने वाला है। इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर करेंगे।

