Monday, July 27, 2026 |
Home Business and Economyअमेरिकी फेड Rate Cut से RBI को भी Repo Rate घटाने का मौका: Experts

अमेरिकी फेड Rate Cut से RBI को भी Repo Rate घटाने का मौका: Experts

US Federal Reserve ने 25 basis points की ब्याज दर कटौती की, Experts बोले- भारत की Economy को मिलेगी Boost

by Business Remedies
0 comments
US Federal Reserve rate cut impact on RBI India

अमेरिकी फेड (US Federal Reserve) के ब्याज दरों में 25 basis points की कटौती करने के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लिए भी repo rate cut का रास्ता खुल सकता है। Experts का मानना है कि इससे Indian economy को boost मिलेगा और growth momentum तेज होगा।

फेड की इस rate cut के बाद अब US interest rates 4% से 4.25% के बीच आ गई हैं। यह 2025 में पहली बार है जब Federal Reserve ने दरें घटाई हैं। साथ ही, Fed ने इस साल दो और rate cuts का संकेत दिया है।

Indiabonds.com के co-founder विशाल गोयनका ने कहा कि “इस financial year में और rate cuts possible हैं, ऐसे में bonds में investment का यह अच्छा समय है।”

Marcellus Investment Managers के Global Equities Head अरिंदम मंडल ने कहा कि “Fed की 25 basis points की cut उम्मीदों के अनुरूप थी। inflation 2% से ऊपर बना रहेगा और unemployment year-end तक 4.5% तक पहुंच सकता है।”

HDFC Securities के Devash Vakil ने बताया कि “US job market एक अजीब संतुलन में है, जहां demand-supply दोनों तरफ गिरावट दिख रही है। Fed Chair Powell ने layoffs जैसे negative risks की भी चेतावनी दी है।”

हालांकि, Analysts का मानना है कि Fed decision का सीधा असर Indian stock market पर नहीं पड़ेगा। Market की तेजी domestic earnings outlook और India-US trade talks से support हो रही है।



You may also like

Leave a Comment