New Delhi। Gurgaon आधारित Falcon Concepts Limited फसाड सिस्टम्स की प्लानिंग, डिजाइन, फेब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को Stride Infra से परियोजना MAHSR C4, Vapi, Gujarat के लिए एल्युमीनियम कंपोजिट वर्क (ACP) का नया कार्य आदेश प्राप्त हुआ है, जिसका ऑर्डर मूल्य 2,53,09,000/- रुपये (दो करोड़ तिरपन लाख नौ हजार रुपये मात्र) है।
कारोबारी गतिविधियां : Falcon Concepts Limited की स्थापना 2018 में हुई थी और यह फसाड सिस्टम्स की प्लानिंग, डिजाइन, फेब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन करने का काम करती है।
कंपनी ऐसे फसाड पेश करती है जो UV किरणों, एसिड वर्षा, धूल, शोर और अन्य प्रभावों के प्रतिरोधी हैं। Falcon Concepts के उत्पाद पोर्टफोलियो में ग्लेज़िंग/कर्टेन वाल्स, एल्यूमीनियम दरवाजे और खिड़कियां, रोशनदान, कैनोपी, फ्रेमलेस ग्लेज़िंग, MS संरचनाएं, स्टोन क्लैडिंग, मेटल क्लैडिंग, रुफिंग व अन्य उत्पाद शामिल हैं।
कंपनी की ग्राहक सूची में Aspirits Techno Consultant Private Limited, Galaxy Magnum Infra Height Limited, Babbar Films, Macons Infra Private Limited, Silvers 107 Stone Regency Private Limited, St. Xavier School Gurgaon High School आदि शामिल हैं। कंपनी ने Haryana, Uttar Pradesh, Rajasthan, Madhya Pradesh, Karnataka, Gujarat, Punjab, Delhi और विदेशों जैसे विभिन्न राज्यों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की हैं। 23 दिसंबर 2023 तक कंपनी में कुल 26 कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी South Africa के Togo और Ghana में रॉ-मेटेरियल का निर्यात करती है। कंपनी Federation of Indian Export Organisations से अधिकृत है। इसके साथ ही कंपनी के पास ISO 9001:2015 का प्रमाणन है।

