Thursday, July 16, 2026 |
Home Corporate WorldFaalcon Concepts Ltd को जगदंबा ऑप्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से 4.75 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

Faalcon Concepts Ltd को जगदंबा ऑप्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से 4.75 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments
Faalcon Concepts Ltd

नई दिल्ली। गुड़गांव आधारित ‘फाल्कन कॉन्सेप्ट्स लिमिटेड’ फसाड सिस्टम्स की प्लानिंग, डिजाइन, फेब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को जगदंबा ऑप्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से नया कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। कंपनी को सी-2, सेक्टर 67, नोएडा, उत्तर प्रदेश – 201301, भारत में स्थित साइट के लिए आर्डर मिला है। ऑर्डर मूल्य 4.75 करोड़ रुपए है।

कारोबारी गतिविधियां : ‘Faalcon Concepts Ltd की स्थापना 2018 में हुई थी और यह फसाड सिस्टम्स की प्लानिंग, डिजाइन, फेब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन करने का काम करती है। कंपनी ऐसे फसाड पेश करती है जो यूवी किरणों, एसिड वर्षा, धूल, शोर और अन्य प्रभावों के प्रतिरोधी हैं। फाल्कन कॉन्सेप्ट के उत्पाद पोर्टफोलियो में ग्लेज़िंग/कर्टेन वाल्स, एल्यूमीनियम दरवाजे और खिड़कियां, रोशनदान, कैनोपी, फ्रेमलेस ग्लेज़िंग, एमएस संरचनाएं, स्टोन क्लैडिंग, मेटल क्लैडिंग, रुफिंग व अन्य उत्पाद शामिल हैं।

कंपनी की ग्राहक सूची में एस्पिरिट टेक्नो कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड ,गैलेक्सी मैग्नम इंफ्रा हाइट लिमिटेड, बब्बर फिल्म्स, मैकॉन्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, सिल्वर्स 107 स्टोन रीजेंसी प्रा. लिमिटेड, सेंट जेवियर स्कूल गुड़गांव हाई स्कूल आदि शामिल हैं। कंपनी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली और विदेशों जैसे विभिन्न राज्यों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की हैं। 23 दिसंबर 2023 तक कंपनी में कुल 26 कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी दक्षिण अफ्रीका के टोगो और घाना में राॅ-मेटेरियल का निर्यात करती है। कंपनी फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन से अधिकृत है। इसके साथ ही कंपनी के पास आईएसओ 9001:2015 का प्रमाणपत्र है।



You may also like

Leave a Comment