Monday, July 13, 2026 |
Home Breaking Newsएथेनॉल से मजबूत हुई अर्थव्यवस्था

एथेनॉल से मजबूत हुई अर्थव्यवस्था

वर्ष 2014-15 से मई 2026 तक एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम से विदेशी मुद्रा में 1.90 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई, जबकि किसानों की 1.6 लाख करोड़ रुपए से अधिक की अतिरिक्त आय हुई

by Business Remedies
0 comments
  • Ethanol Blended Petrol Program से 1.90 लाख करोड़ रुपये की Foreign Exchange बचत
  • Ethanol Blending से किसानों की आय बढ़ी, Crude Oil Import पर निर्भरता घटी

New Delhi | बीआर न्यूज नेटवर्क | Ethanol Blended Petrol (EBP) Program India के Energy Transition और Biofuel Strategy का अहम हिस्सा बन गया है। सरकार की ओर से जारी Fact Sheet के अनुसार, इस Program ने Crude Oil के आयात को कम कर Foreign Exchange की बचत की है, Greenhouse Gas उत्सर्जन घटाया है और किसानों के लिए आय के नए अवसर पैदा किए हैं।

Foreign Exchange बचत और किसानों को फायदा

Fact Sheet के अनुसार, वर्ष 2014-15 से मई 2026 तक Ethanol Blending Program के कारण 310 लाख Metric Ton आयातित Crude Oil की जगह Ethanol का इस्तेमाल किया गया। इससे Foreign Exchange में 1.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई, जबकि किसानों की 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय हुई। इसके अलावा, 930 लाख Metric Ton से अधिक Carbon Emissions में कमी दर्ज की गई।

आयातित तेल पर निर्भरता कम करने की पहल

Fact Sheet में बताया गया है कि India अपनी जरूरत का लगभग 88.5 प्रतिशत Crude Oil आयात करता है। विदेश से खरीदे जाने वाले तेल के हर Barrel के साथ कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति में रुकावट का जोखिम जुड़ा रहता है। भारतीय गन्ने, मक्के और चावल से तैयार Ethanol देश में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर इस जोखिम को कम करने का माध्यम बन रहा है।

दुनिया के कई देशों में अपनाया जा रहा मॉडल

Fact Sheet के अनुसार, Ethanol Blending अब दुनिया भर में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया है। United States में E10 मानक Ethanol मिश्रित ईंधन है और सरकारी समर्थन से E15 का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। वहां लाखों Flex-Fuel Vehicles E85 तक के मिश्रण पर चल सकते हैं।

Brazil में E27 अनिवार्य है और इसे लगभग 35 प्रतिशत तक बढ़ाया जा रहा है। वहां बिकने वाली 80 प्रतिशत से अधिक नई कारें Flex-Fuel Vehicles हैं। Japan ने भी चरणबद्ध तरीके से E10 को लागू किया है।

स्वच्छ ईंधन रणनीति को मिल रहा बढ़ावा

Fact Sheet में कहा गया है कि Canada, Thailand और कई European देशों ने भी अपनी स्वच्छ ईंधन रणनीतियों के तहत Ethanol Blending को अपनाया है।

सरकार के अनुसार, Ethanol Blended Petrol (EBP) Program India के Energy Transition और Biofuel Strategy का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसने Foreign Exchange बचाने, Greenhouse Gas उत्सर्जन कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में अहम योगदान दिया है.



You may also like

Leave a Comment