बिजनेस रेमेडीज/जयपुर Eternal Hospital और सेंटवेव ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष इंटरैक्टिव सेशन में डॉ. हर्ष उदवात, डायरेक्टर और HOD गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग और डॉ. संदीप नुनिया, सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजी विभाग ने अपने विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
डॉ. हर्ष उदवात ने बताया कि पाचन तंत्र की समस्याएं जैसे कि पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी और पेट के अंदर सूजन का इलाज समय रहते किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित भोजन, व्यायाम और तनाव प्रबंधन से पाचन तंत्र की समस्याओं को रोका जा सकता है।
डॉ. संदीप नुनिया ने बताया कि यूरोलॉजी से संबंधित समस्याएं जैसे कि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, किडनी स्टोन और प्रोस्टेट समस्याएं का इलाज समय रहते किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और सही इलाज से इन समस्याओं को रोका जा सकता है। इस इंटरैक्टिव सेशन में उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं ने प्रश्न पूछे जिनका समाधान विशेषज्ञों ने किया। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष शिवाली गुप्ता ने बताया कि इस तरीके के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन संस्था के द्वारा लगातार ही किया जाता रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम में विक्रम शर्मा, सागर जांगिड़, कमलनयन खंडेलवाल, नीरू शर्मा, ऊषा भंडारी ,कमलेश सोनी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन सोनल माथुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सेंटवेव ऑर्गनाइजेशन और इटर्नल हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का विशेष आभार व्यक्त किया।

