Saturday, January 24, 2026 |
Home » Elon Musk की net worth लगभग $750 बिलियन तक बढ़ी

Elon Musk की net worth लगभग $750 बिलियन तक बढ़ी

Tesla stock options और court ruling ने बदली wealth picture

by Business Remedies
0 comments
Elon Musk net worth surge after Tesla stock options court ruling

New Delhi,: Tesla और SpaceX CEO Elon Musk की net worth लगभग $750 billion तक पहुँच गई है। यह बढ़ोतरी US court द्वारा Tesla के stock options को दोबारा बहाल किए जाने के बाद हुई है, जिनकी value करीब $139 billion बताई जा रही है। Forbes billionaires index के अनुसार, इस development ने Musk को दुनिया का पहला trillionaire बनने के और करीब ला दिया है। Analysts का मानना है कि आने वाले समय में उनकी wealth और तेज़ी से बढ़ सकती है।

इससे पहले US की Delaware Supreme Court ने Tesla से जुड़े Musk के 2018 pay package को बहाल किया था। Court ने lower-court के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें इस पैकेज को “unfathomable” बताया गया था। Court के 49-page ruling में कहा गया कि 2024 का फैसला, जिसमें पैकेज को रद्द किया गया था, Musk को छह साल की मेहनत के लिए बिना किसी compensation के छोड़ देता है। Reports के मुताबिक, यही तर्क इस फैसले का आधार बना।

Tesla के closing stock price के आधार पर 2018 का यह pay package लगभग $139 billion का रहा। यदि Musk सभी stock options को exercise करते हैं, तो Tesla में उनकी stake 12.4 per cent से बढ़कर 18.1 per cent हो जाएगी। यह pay deal Musk को लगभग 304 million shares खरीदने का option देता है, बशर्ते Tesla कुछ तय milestones को पूरा करे। Tesla के board ने पहले चेतावनी दी थी कि pay में रुकावट आने पर Musk, जो SpaceX जैसे rocket venture को भी lead करते हैं, कंपनी छोड़ सकते हैं। इसी हफ्ते Musk ऐसे पहले व्यक्ति बने, जिनकी net worth $600 billion के पार गई। Reports में कहा गया कि SpaceX के IPO की संभावनाओं और $800 billion valuation वाले tender offer के कारण उनकी wealth में $168 billion का उछाल आया और कुल net worth करीब $677 billion आंकी गई।

SpaceX अगले साल initial public offering की तैयारी कर रहा है, जिससे कंपनी की valuation लगभग $1.5 trillion तक पहुँच सकती है। वहीं, Tesla में Musk की 12 per cent stake की कीमत, stock options को छोड़कर, करीब $197 billion बताई जाती है। इसके अलावा Musk की xAI Holdings नई funding के लिए talks में है, जहाँ कंपनी की valuation $230 billion के आसपास बताई जा रही है। xAI में Musk की 53 per cent ownership है, जिसकी value लगभग $60 billion आंकी गई है।



You may also like

Leave a Comment