बिज़ेनस रेमेडीज/मुंबई DSP Mutual Fund ने दो नए इंडेक्स फंड्स – डीएसपी निफ्टी IT Index Fund और डीएसपी निफ्टी Healtcare Index Fund – की शुरुआत की है। इन फंड्स का उद्देश्य निवेशकों को उन सेक्टर्स में भागीदारी का अवसर देना है जो व्यापक इक्विटी बाजारों की तुलना में अधिक स्थिरता प्रदर्शित करते हैं।
IT और Healthcare जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स ने ऐतिहासिक रूप से कम बीटा दिखाया है, यानी ये बाजार की मंदी, आर्थिक संकट या भू-राजनीतिक घटनाओं से कम प्रभावित होते हैं। उदाहरण के लिए, ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस (जनवरी – अक्टूबर 2008) और कोविड-19 महामारी (जनवरी- मार्च 2020) के दौरान, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी आईटी इंडेक्स ने निफ्टी 500 इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे इनके ड्रॉडाउन कम रहे और रिकवरी जल्दी हुई।
इन सेक्टर्स को वैश्विक स्तर पर विविधतापूर्ण राजस्व प्राप्त होता है, जिससे इनकी घरेलू आर्थिक चक्र पर निर्भरता कम हो जाती है। उदाहरण स्वरूप, निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल कंपनियों की कुल राजस्व का लगभग 96त्न भारत के बाहर के बाजारों से आता है², जबकि निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में यह आंकड़ा लगभग 52 प्रतिशत है। इसके विपरीत, निफ्टी 50 इंडेक्स की कंपनियों का केवल 25 प्रतिशत राजस्व ही वैश्विक बाजारों से आता है।
डीएसपी निफ्टी आईटी इंडेक्स फंड निफ्टी आईटी इंडेक्स को ट्रैक/अनुकरण करेगा और फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आधार पर शीर्ष 10 आईटी कंपनियों में निवेश करेगा। भारतीय आईटी सेक्टर ने सुचारु रूप से आय वृद्धि दिखाई है और इसकी आय में अस्थिरता अपेक्षाकृत कम रही है, जिससे इसमें अचंभित करने वाली कमाई की संभावनाएं कम रहती हैं। पिछले 12 वर्षों में, निफ्टी आईटी इंडेक्स ने लगातार अच्छी आय वृद्धि दिखाई है और कई अन्य सेक्टर्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। न्यू फंड ऑफर (NFO) की अवधि दोनों फंड्स के लिए 16 जून 2025 तक खुली रहेगी।
DSP Mutual Fund में पैसिव इन्वेस्टमेंट्स और प्रोडक्ट्स के प्रमुख अनिल घेलानी, सीएफए ने कहा कि डीएसपी निफ्टी आईटी इंडेक्स फंड और डीएसपी निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स फंड का शुभारंभ निवेशकों को ऐसे सेक्टर्स में भागीदारी का संतुलित अवसर देता है जो वृद्धि और स्थिरता का संयोजन प्रदान करते हैं। अनिश्चित बाजार स्थितियों में, आईटी और हेल्थकेयर जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स ने अपेक्षाकृत कम गिरावट के साथ आकर्षक रिटर्न की संभावनाएं दर्शाई हैं।

