Kunjesh Kumar Patsaria | Business Remedies/Jaipur। वर्तमान में बदलती जीवन शैली के कारण दंत चिकित्सा महत्ती आवश्यकता बन गई है। आज का युवा वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक हो रहा है। उसमें दंत चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण यूनिट बन गई है। उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए संस्थापक Dr. Mohit Chopra ने पत्नी Dr. Shipra Pathak Chopra के साथ मिलकर वर्ष 2008 में पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित Jaipur के Jhothwara क्षेत्र में Chopra Dental Clinic and Implant Center स्थापित किया है। BDS और MDS करने के बाद उन्होंने तीन-चार क्लिनिकों में अपनी सेवाएं देकर अनुभव भी लिया, ताकि मरीजों को होने वाली बीमारियों का व्यवहारिक ज्ञान मिल सके। उनके क्लिनिक में मरीजों को सटीक और आरामदायक इलाज देने के लिए उच्च स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे Chopra Dental Clinic and Implant Center Jhothwara क्षेत्र में प्रतिष्ठित केंद्र बन गया है।
Dr. Chopra ने करीब सत्रह वर्षों से अपनी मेहनत, मधुर व्यवहार और मरीजों के विश्वास से अपनी अलग पहचान कायम की है। वे वर्तमान में समय मिलने पर Dental College में छात्रों को अध्यापन कराने का कार्य भी करते हैं। क्लिनिक में प्रतिदिन दस से बीस मरीज जांच, Root Canal, दांतों को सफेद करना, फंसे हुए दांत निकालना, कृत्रिम दांत, दांतों को नया आकार देना, Dental Braces लगाना, Acrylic Partial Denture, Dental Implant लगाना, Fixed Partial Denture (FPD), पूर्ण/आंशिक Denture लगाना, Scaling/Polishing, Cosmetic/Aesthetic Dentistry, दांतों को सीधा करना (Invisalign), Crown और Bridge लगाना, Cast Partial Denture, Flexible Partial/पूर्ण Denture करवाने के लिए वहां आते हैं। गत दिनों उनसे शैक्षिणिक गतिविधियों, उनके जीवन सफर, क्लिनिक की विशेषताओं, चुनौतियों और दंत चिकित्सा के भविष्य के संबंध में बातचीत की।

मैंने Lucknow के Ram Manohar Lohia Dental Hospital से BDS की डिग्री और उसके बाद MDS की डिग्री Dental College, Kukas से प्राप्त की। पत्नी Dr. Shipra Pathak Chopra BDS करके मेरे साथ क्लिनिक से जुड़ गई। हम दोनों मिलकर अपनी क्लिनिक को संभाल रहे हैं। शुरू से ही हमारा लक्ष्य रहा है कि मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए।
Dental Clinic की स्थापना का विचार और सफर की शुरुआत कैसे हुई?
शुरू से ही हमारा परिवार Medical Line से जुड़ा रहा है। पिता जी भी Medical Field में ही थे। उनके बहुत अच्छे मित्र N.K. Gupta जी का Kalyan Ji रास्ते में क्लिनिक है, वहां मैं जाता रहता था। मरीजों की भीड़ देखकर लगा कि क्यों ना अपना क्लिनिक खोला जाए ताकि मरीजों का उपचार बेहतर तरीके से किया जाए। जहां मरीजों को ना केवल इलाज मिले, बल्कि भरोसा भी विकसित हो। उस समय मेरे पास संसाधन कम थे, लेकिन दृढ़ विश्वास था कि अगर इरादा नेक हो तो रास्ता अपने आप बन जाते हैं।
क्लिनिक की शुरुआत के समय चुनौतियां और समाधान?
हरेक व्यवसाय शुरू करने में चुनौतियां तो आती ही हैं। इससे घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका उपाय तलाश कर दूर करने का प्रयास करते रहना चाहिए। मेरे परिवार का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। पत्नी के साथ मिलकर हमने इन चुनौतियों का समाधान किया।

हमारा बाल दंत रोगियों पर ज्यादा फोकस रहता है। इसके अलावा Teeth Whitening, फंसे हुए दांतों का निष्कर्षण, कृत्रिम दांत, दांतों को नया आकार देना और Dental Braces जैसी विशेष सेवाएं उपलब्ध हैं। Painless और Latest Technology के जरिए RCT, Implant Supported Denture, Fixed Denture, 2 से 12 वर्ष के बच्चों के दूध एवं Permanent दांतों का इलाज, मसूड़ों की बीमारियों का निदान, Cosmetic Treatments, Metal Free Cap और Crown की सुविधा भी उपलब्ध है। मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल को प्राथमिकता दी जाती है।
आधुनिक मशीनें और तकनीक
क्लिनिक पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। Digital Oral Scanner द्वारा 3D Imaging कुछ ही मिनटों में की जाती है। Dental Implant आधुनिक Lens Technology से किए जाते हैं, जिससे सटीक फिटिंग और बेहतर परिणाम मिलते हैं।
युवाओं के लिए संदेश
मैं युवाओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि वे काम से भागें नहीं। थोड़ा ध्येय रखकर मेहनत के दम पर काम को आगे बढ़ाते रहें। मरीजों का विश्वास जीतें और Best to Best देने का प्रयास करें।
Dental Clinic का भविष्य
आने वाला समय बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। Reference से आने वाले मरीज Permanent बनते हैं। हम तकनीक को और भी आधुनिक बना रहे हैं।

