78

जयपुर। जयपुर आधारित ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड आंतरिक एवं बाह्य साज सज्जा के लिए पीवीसी और यूपीवीसी, एल्युमिनियम डोर्स और विंडो उत्पाद निर्माण करने में माहिर कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, डायनेस्टी मॉड्यूलर फर्नीचर्स प्राइवेट लिमिटेड को एम3एम ग्रुप से मॉड्यूलर किचन कार्यों के लिए 13.05 करोड़ रुपए (जीएसटी सहित) के कुल मूल्य का कार्य आदेश/एलओआई प्राप्त हुआ है। उक्त ऑर्डर को पूरा करने की अवधि 18 महीने है।

