जयपुर। केबल एंड वायर निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी DCG Cables & Wires Ltd. ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने सर्वे नंबर 741, अतुल ब्लॉक्स के पास, अमीपुरा राणासन रोड, भायला, बावला, अहमदाबाद, गुजरात 382220 में 14 नवंबर 2024 से जो लगभग एक लाख वर्ग फ़ुट क्षेत्रफल में निर्मित है, पर स्थित अपनी नई विनिर्माण इकाई का उद्घाटन और उत्पादन शुरू कर दिया है।
कंपनी ने नए बीस उत्पादों का निर्माण भी शुरू कर दिया है जो उत्पादन लाइन में हैं। कंपनी ने अपनी दो मौजूदा इकाइयों को स्थानांतरित की गई दो इकाइयों यूनिट 1) प्लॉट नंबर 91-92, देवस्या इंडस्ट्रियल एस्टेट, दस्क्रोई, कुबडथल, अहमदाबाद और यूनिट 2) प्लॉट नंबर 501/आई, 502/आई, 513-514, जीआईडीसी एस्टेट वाघोडिया, जीआईडीसी रोड, वडोदरा,गुजरात को बावला यूनिट (ऊपर उल्लिखित पता) में स्थानांतरित कर दिया है।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: डीसीजी वायर्स एंड केबल्स लिमिटेड की स्थापना 2017 में हुई थी और यह देश में ट्रांसफार्मर निर्माताओं के लिए कॉपर केबल और वायर्स निर्माण करती है।
कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कॉपर स्ट्रिप्स, आयताकार और गोल आकार में पेपर से ढके कॉपर स्ट्रिप्स, साथ ही कई पेपर से ढके कॉपर के कंडक्टर और कनेक्शन केबल एवं वायर्स (क्राफ्ट/क्रेप/नोमेक्स/मीका), खुले कॉपर के वायर्स और स्ट्रिप्स, कॉपर टेप और फाइबर ग्लास कॉपर शामिल हैं।
कंपनी की खुले कॉपर के वायर्स व स्ट्रिप्स के लिए 5,868 मीट्रिक टन, कागज लेपित कॉपर स्ट्रिप्स और वायर्स के लिए 1,404 मीट्रिक टन, केबल वायर्स के लिए 1,512 मीट्रिक टन, कॉपर की छड़ों के लिए 5,760 मीट्रिक टन, फ्लैट कॉपर के वायर्स के लिए 10,080 मीट्रिक टन, सबमर्सिबल वायर्स के लिए 972 मीट्रिक टन और ग्लास फाइबर लेपित कॉपर स्ट्रिप्स के लिए 540 मीट्रिक टन की कुल क्षमता है।

