Sunday, July 12, 2026 |
Home Banking and Insuranceवरिष्ठ नागरिकों के लिए डीसीबी बैंक ने अनुकूलित समाधान पेश किया

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीसीबी बैंक ने अनुकूलित समाधान पेश किया

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली

वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर वित्तीय लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से, डीसीबी बैंक ने वरिष्ठ नागरिक सावधि जमा योजना (फिक्स्ड डिपॉजि़ट योजना), टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजि़ट, और इनोवेटिव डीसीबी हेल्थ प्लस फिक्स्ड डिपॉज़िट योजना की पेशकश की है। ये पेशकशें 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जिसमें प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, टैक्स एडवांटेज के साथ ही सेवानिवृत्त लोगों के लिए बेहतर वित्तीय सुरक्षा और कल्याण को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही  अतिरिक्त स्वास्थ्य संबंधी योजना का लाभ भी मिलता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीसीबी फिक्स्ड डिपॉजिट: वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीसीबी की सावधि जमा योजना के तहत निर्दिष्ट अवधि के लिए 4.25 प्रतिशत से 8.55 प्रतिशत प्रति वर्ष तक की प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें प्रदान की जाती हैं। यह योजना 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक के लचीले कार्यकाल का विकल्प प्रदान करता है, साथ ही जमा राशि को तोड़े बिना एफडी वैल्यू का 80त्न तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिक लचीले ब्याज भुगतान विकल्पों (मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक) में से कोई भी योजना चुन सकते हैं और 25 पन्नों की चेक बुक और डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं जैसी मूल्यवर्धित सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। यह योजना डीसीबी बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप या डीसीबी पर्सनल इंटरनेट बैंकिंग प्लैटफ़ॉर्म के जरिये आसानी से उपलब्ध है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए उनके सेवानिवृत्ति के वर्षों के दौरान वित्तीय स्थिरता और आकर्षक रिटर्न सुनिश्चित करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता रेखांकित करता है।

डीसीबी हेल्थ प्लस फिक्स्ड डिपॉजिट : डीसीबी हेल्थ प्लस फिक्स्ड डिपॉज़िट एक कॉम्प्रिहेंसिव फाइनैंशल प्रो़क्ट (व्यापक वित्तीय उत्पाद) है, जिसमें आकर्षक रिटर्न के साथ-साथ मुफ़्त चिकित्सा लाभ और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होती हैं, जो इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से मूल्यवान बनाता है। इस योजना के तहत, 25 लाख और उससे अधिक की सावधि जमा (स्नष्ठ) के लिए, ग्राहकों को 10 सामान्य चिकित्सक/विशेषज्ञ/अस्पताल (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) ओपीडी विजि़ट, 3,000 तक के 10 निर्धारित फ़ार्मेसी व्यय दावे, असीमित आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाएं और फेस-टू-फेस डॉक्टर अप्वॉइंटमेंट सुविधा के साथ टेलीकंसल्टेशन का लाभ भी मिलता है।

अन्य मूल्य डीसीबी हेल्थ प्लस एफडी के लिए, लाभ आनुपातिक हैं; उदाहरण के लिए, 3 लाख से 5 लाख तक की हेल्थ प्लस एफडी के तहत 10 ओपीडी  विज़िट और 500 तक के 2 फ़ार्मेसी दावे की सुविधा दी जाती है। हालांकि इसमें आपातकालीन या परामर्श सेवाएं शामिल नहीं हैं। न्यूनतम जमा राशि 10,000 है और 700 दिनों की निश्चित अवधि के साथ उपलब्ध है। यह स्नष्ठ 70 वर्ष तक की आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, खाताधारक या कस्टमर्स चार डीसीबी हेल्थ प्लस फिक्स्ड डिपॉजिट रख सकते हैं, जिसमें फ्लेक्सिबल (लचीले), आंशिक और प्री-मैच्योर (समयपूर्व) निकासी का अतिरिक्त लाभ है।



You may also like

Leave a Comment