नई दिल्ली, 16 जुलाई 2026 | Cube Highways Trust (“Cube InvIT“) [एनएसई/बीएसई: CUBEINVIT/543899], जिसका प्रबंधन Cube Highways Fund Advisors Private Limited (निवेश प्रबंधक) द्वारा किया जाता है, ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरे की घोषणा की। इसके साथ ही ट्रस्ट निजी रूप से सूचीबद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) से सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध इनविट में परिवर्तित होगा.
आईपीओ के लिए प्रति यूनिट 151 रुपये से 152 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है। यह निर्गम ऑफर फॉर सेल होगा, जिसकी कुल राशि 5,000 करोड़ रुपये तक होगी.
यह निर्गम 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को खुलेगा और 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को बंद होगा। एंकर निवेशकों और रणनीतिक निवेशकों को छोड़कर अन्य निवेशक न्यूनतम 95 यूनिट तथा उसके बाद 95 यूनिटों के गुणक में बोली लगा सकेंगे.
ट्रस्ट ने 13 जुलाई 2026 को रणनीतिक निवेशकों के साथ यूनिट सदस्यता समझौते (यूनिट सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट) भी किए हैं। इन समझौतों के तहत रणनीतिक निवेशकों ने ऑफर की शर्तों के अधीन 152 रुपये प्रति यूनिट तक के आवंटन मूल्य पर 8,22,36,840 यूनिटों की सदस्यता लेने पर सहमति दी है। इसका कुल मूल्य 1,250 करोड़ रुपये है.
रणनीतिक निवेशकों का विवरण इस प्रकार है:
- Prajim Trading and Investment Company Private Limited – 6,25,00,000 यूनिट, कुल निवेश 950 करोड़ रुपये तक।
- HDFC Life Insurance Company Limited – 65,78,947 यूनिट, कुल निवेश 100 करोड़ रुपये तक।
- HDFC Pension Fund Management Limited – 65,78,947 यूनिट, कुल निवेश 100 करोड़ रुपये तक।
- Axis Max Life Insurance Limited – 32,89,473 यूनिट, कुल निवेश 50 करोड़ रुपये तक।
- WhiteOak Capital REIT & InvIT Alternatives Fund-I – 32,89,473 यूनिट, कुल निवेश 50 करोड़ रुपये तक।
यह निर्गम Securities and Exchange Board of India (SEBI) के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) विनियम, 2014 (समय-समय पर संशोधित) तथा InvIT से संबंधित सेबी मास्टर परिपत्र के लागू प्रावधानों के अनुरूप बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है.
ट्रस्ट का प्रायोजक Cube Highways and Infrastructure V Pte. Limited है, जबकि ट्रस्टी Axis Trustee Services Limited है.
इस निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर Kotak Mahindra Capital Company Limited, HDFC Bank Limited, HSBC Securities and Capital Markets (India) Private Limited और JM Financial Limited हैं| निर्गम के रजिस्ट्रार KFin Technologies Limited हैं। ट्रस्ट और निवेश प्रबंधक के घरेलू विधिक सलाहकार Cyril Amarchand Mangaldas हैं|

