बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 28 जून से 4 जुलाई के सप्ताह के दौरान 65,74,038 सौदों में कुल रु. 6,74,999.09 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के जुलाई वायदा में 363 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 7,57,205 सौदों में कुल रु.68,809.14 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 71,422 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.72,573 और नीचे में रु. 71,375 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.795 बढक़र रु. 72,367 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.387 बढक़र रु.58,509 और गोल्ड-पेटल जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु.48 बढक़र रु.7,155 के भाव हुए। सोना-मिनी जुलाई वायदा प्रति 10 ग्राम रु. 71,199 के भाव से खूलकर, रु. 848 बढक़र रु.72,151 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु.87,216 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में ??.90,367 और नीचे में ??.86,709 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 2982 बढक़र रु.90,030 बंद हुआ। चांदी-मिनी अगस्त कांट्रैक्ट रु. 2682 बढक़र रु. 91,892 और चांदी-माईक्रो अगस्त कांट्रैक्ट रु.2,679 बढक़र रु.91,882 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 96,219 सौदों में रु.14,050.55 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम जुलाई वायदा प्रति 1 किलो रु. 4.95 बढक़र रु.232.90 और जस्ता जुलाई वायदा 9.75 बढक़र रु.275 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा जुलाई कांट्रैक्ट रु.33.90 बढक़र रु.868.15 और सीसा (लेड) जुलाई कांट्रैक्ट रु.1.45 बढक़र रु.190 के भाव हुए।
ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 5,22,924 सौदों में कुल रु.18,284.88 करोड़ का कारोबार हुआ। क्रूड ऑयल जुलाई वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,854 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.7,038 और नीचे में रु.6,759 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु.220 बढक़र रु.7,024 हुआ, जबकि नैचुरल गैस जुलाई वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.28.90 घटकर रु.197.90 बंद हुआ।
कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 1,380 सौदों में रु.64.51 करोड़ का कारोबार हुआ। प्रति रु. कॉटन केंडी जुलाई वायदा प्रति 1 केंडी रु.58,900 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.58,970 और नीचे में रु.58,300 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.110 घटकर रु.58,430 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.54.50 बढक़र रु.968.10 हुआ। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 1,17,478 सौदों में रु. 26,726.15 करोड़ के 37,171.188 किलो और चांदी के वायदाओं में 6,39,727 सौदों में कुल रु. 42,082.99 करोड़ के 4,653.963 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में कू्रड ऑयल के वायदाओं में 59,169 सौदों में रु. 5,123.88 करोड़ के 74,12,200 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 2,36,705 सौदों में रु.11,089 करोड़ के 52,82,38,750 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 36 सौदों में रु.10.42 करोड़ के 1,776 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 1,344 सौदों में रु.54.09 करोड़ के 572.4 टन का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 21,082.218 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,066.590 टन, क्रूड ऑयल में 8,26,300 बैरल और नैचुरल गैस में 5,42,73,750 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 17,904 केंडी, मेंथा तेल में 255.24 टन के स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान बुलडेक्स वायदा में 590 सौदों में रु.55.24 करोड़ के 597 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 181 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स जुलाई वायदा 18,388 के स्तर पर खूलकर, 363 अंक की मूवमेंट के साथ 315 अंक बढक़र 18,659 के स्तर पर पहुंचा।
ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 51,95,720 सौदों में रु.5,73,734.77 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.50,482.62 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.10,026.64 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में क्रूड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.4,57,726.39 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.53,074.80 करोड़ का कारोबार हुआ।

