Monday, December 15, 2025 |
Home » Cool Caps Industries Limited का सितंबर छमाही में समेकित राजस्व 153.78 फीसदी बढ़कर हुआ ₹27980.24 लाख रुपए

Cool Caps Industries Limited का सितंबर छमाही में समेकित राजस्व 153.78 फीसदी बढ़कर हुआ ₹27980.24 लाख रुपए

by Business Remedies
0 comments
Cool Caps Industries Limited

Jaipur। Kolkata आधारित Cool Caps Industries Limited देश की प्रमुख plastic cap निर्माता कंपनी है। कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

Consolidated Balance Sheet के अनुसार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित ₹11025.30 लाख रुपए के मुकाबले 153.78 फीसदी अधिक ₹27980.24 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित ₹509.10 लाख रुपए के मुकाबले 1.54 फीसदी अधिक ₹516.81 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने ₹0.22 प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: Cool Caps Industries Limited (CCIL) plastic bottle caps, closures, PET preforms, bottles, handles, shrink film और food-grade RPET flakes का निर्माण करने वाली listed कंपनी है। कंपनी beverage, FMCG, industrial और consumer packaging क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करती है। 2015 में स्थापित, Cool Caps Industries Limited ने West Bengal में एक विशिष्ट cap निर्माता के रूप में शुरुआत की थी और तब से कंपनी एक multi-product packaging solution provider के रूप में विकसित हुई है। अब कंपनी Eastern India की सबसे बड़ी beverage packaging निर्माता है। March 2022 में, कंपनी 7.5 गुना oversubscribed हुए IPO के माध्यम से NSE Emerge पर सूचीबद्ध हुई, जो इसके vision में निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है। 3 वर्षों में कंपनी की 2 इकाईयों से बढ़कर 4 राज्यों में 7 इकाईयां हो गई हैं। Odisha राज्य में कंपनी की नई इकाई स्थापित हो रही है।



You may also like

Leave a Comment