Saturday, July 4, 2026 |
Home Breaking Newsकोयला आयात अप्रैल-सितम्बर में आठ प्रतिशत बढक़र 14.06 करोड़ टन पर पहुंचा

कोयला आयात अप्रैल-सितम्बर में आठ प्रतिशत बढक़र 14.06 करोड़ टन पर पहुंचा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। भारत का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में 7.8 प्रतिशत बढक़र 14.06 करोड़ टन हो गया। ई-कॉमर्स कंपनी एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में देश का कोयला आयात 13.03 करोड़ टन था। एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और सीईओ विनय वर्मा ने कहा कि स्टॉक की अच्छी स्थिति और घरेलू बाजार में हाजिर ई-नीलामी के जरिये अधिक मात्रा की पेशकश के कारण कोयला आयात की मांग सामान्य रहने की संभावना है। सितम्बर में कोयला आयात सालाना आधार पर 2.16 करोड़ टन से 10.09 प्रतिशत घटकर 1.94 करोड़ टन रह गया। सितम्बर के कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयले की मात्रा 1.32 करोड़ टन थी, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 1.48 करोड़ टन था। कोकिंग कोयले का आयात 33.9 लाख टन रहा।



You may also like

Leave a Comment