Home » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया परशुराम शोभायात्रा का निमंत्रण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया परशुराम शोभायात्रा का निमंत्रण

by Business Remedies
0 comment

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर द्वारा भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा सदैव की भांति दिनांक 11.5.2024 शनिवार को आयोजित की जायेगी। भगवान परशुराम शोभायात्रा में सम्मलित होने के लिए शनिवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संरक्षक एस.डी. शर्मा के नेतृत्व में, प्रदेशाध्यक्ष आर.एस. जैमिनि, जयपुर महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा, महामंत्री शिवकुमार भारद्वाज, उपाध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा एवं हेमन्त शर्मा ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण देकर भगवान परशुराम शोभायात्रा में सम्मलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोभायात्रा में सम्मलित होने का आशवासन दिया।
विशाल शोभायात्रा 11 मई 2024 को सांय 5.30 बजे जयपुर में जलैब चौक से शुरू होकर बड़ी चौपड, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होती हुई छोटी चौपड पर पहुंचकर महाआरती के साथ समपन्न होगी।

You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @2023  All Right Reserved – Developed by IJS INFOTECH