नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा आधारित सीएलएन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को सिंगापुर की मल्टीनेशनल कंपनी से लिथियम आयन बैटरियों, केबिनेट्स व अन्य संबंधित सामान की आपूर्ति के लिए लगभग 43 करोड़ (करीब 5 मिलियन डॉलर) रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। उक्त उत्पादों की आपूर्ति कंपनी को 90 दिनों के अंदर करनी होगी।
यह करती है कंपनी: 2019 में निगमित, सीएलएन एनर्जी लिमिटेड अनुकूलित लिथियम-आयन बैटरी और मोटर्स बनाती है और यह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पावरट्रेन घटकों में काम करती है, जिसमें नियंत्रक, थ्रॉटल, डीसी-डीसी कनवर्टर, डिस्प्ले और डिफरेंशियल शामिल हैं। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली (ईएसएस) और दूरसंचार जैसे स्थिर अनुप्रयोगों के लिए बी2बी समाधान प्रदान करती है।
कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मोटर, नियंत्रक, बैटरी प्रबंधन प्रणाली (बीएमएस), थ्रॉटल बॉडी और डीसी-डीसी कनवर्टर्स सहित कई घटकों का निर्माण करती है।
कंपनी “सीएलएन एनर्जी” ब्रांड के तहत लिथियम-आयन बैटरी पैक, मोटर्स और पावरट्रेन घटक बेचती है।
कंपनी एक नोएडा में और दूसरी पुणे, महाराष्ट्र में विनिर्माण इकाईयां हैं। विनिर्माण इकाईयां आईएसओ प्रमाणित हैं, जिनमें क्यूएमएस 9001:2015, ईएमएस 14001:2015 और ओएचएसएएस 45001:2018 प्रमाणन शामिल हैं। 30 सितंबर, 2024 तक कंपनी में 155 स्थायी कर्मचारी और 286 कर्मचारी अनुबंध के आधार पर कार्यरत थे।

