Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and InsuranceChoice International ने दर्ज किया शानदार वित्तीय परिणाम

Choice International ने दर्ज किया शानदार वित्तीय परिणाम

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई देश की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, Choice International Limited ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
वित्त वर्ष ’25 की चौथी तिमाही के प्रदर्शन पर प्रबंध निदेशक, कमल पोद्दार ने कहा कि भारत के पूंजी बाजार ने वित्त वर्ष 25 में एक नई उपलब्धि हासिल की और वह यह है कि यहां डीमैट खातों की संख्या रिकॉर्ड 192.4 मिलियन पर पहुंच गई। 41.1 मिलियन नए खाते जुड़, जो किसी एक वर्ष में नए खातों के जुड़ने का अब तक का उच्चतम स्तर है। यह उछाल प्रगतिशील विनियमों द्वारा समर्थित इक्विटी में खुदरा निवेशकों के बढ़ते विश्वास को रेखांकित करता है। Choice ने इस वृद्धि के मद्देनजर वित्त वर्ष ’25 की चौथी तिमाही के दौरान 255 करोड़ रुपये की आय दर्ज की। पूरे वर्ष में दर्ज आय 922 करोड़ रुपये रही, जिसमें एबिट्डा और पैट क्रमश: 296 करोड़ रुपये और 163 करोड़ रुपये रहे। यह प्रदर्शन बाजार की चुनौतियों से निपटने में हमारे लचीलेपन को उजागर करता है और एक मजबूत, सतत विकास पथ के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। कमल पोद्दार ने कहा कि चॉइस ने सभी प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। Broking और वितरण व्यवसाय का हमारी कुल आय में 62 प्रतिशत का योगदान है जिसने सालाना स्तर पर 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और इस तरह वित्त वर्ष ’25 की चौथी तिमाही के दौरान आय 129 करोड़ रुपये रही। उक्त तिमाही के दौरान हमारे स्टॉक Broking व्यवसाय ने 87000 से अधिक नए डीमैट खाते जोड़े, जिससे कुल संख्या 10.86 लाख हो गई।

 



You may also like

Leave a Comment