बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘केमकार्ट इंडिया लिमिटेड’ फूड और हेल्थ सामग्री में विशेषज्ञता रखने वाली प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है। कंपनी द्वारा पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कंपनी, ईजी रॉ मटेरियल प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के माध्यम से विनिर्माण सुविधा की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण करने,कंपनी द्वारा लिए गए सभी या कुछ उधारों का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ९ जुलाई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2015 में स्थापित, केमकार्ट इंडिया लिमिटेड उच्च गुणवत्ता वाले फूड और हेल्थ सामग्री में विशेषज्ञता वाला एक डिस्ट्रीब्यूटर है। कंपनी वैश्विक उत्पाद निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायों के बीच की खाई को पाटती है। कंपनी बीटूबी प्लेटफ़ॉर्म को लक्षित करती है एवं स्पोर्ट्स, हेल्थ, विटामिन और प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट्स बनाने के लिए उत्पाद प्रदान करती है। विविधता, सामर्थ्य, गुणवत्ता और ग्राहक संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंऊ आपूर्ति श्रृंखला प्रक्रियाओं को बढ़ाती है।
वित्तीय प्रदर्शन:वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 131.69 करोड़ रुपए का राजस्व और 7.66 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 132.83 करोड़ रुपए का राजस्व और 14.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 205.46 करोड़ रुपए का राजस्व और 24.26 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11.80 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 86.12 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 53.29 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 43.79 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 17.03 करोड़ रुपए है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘केमकार्ट इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई आज खुलकर 9 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 32,29,200 शेयर 236 से 248 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 80.08 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से 6,29,200 शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से कंपनी के शेयर धारकों द्वारा किए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

