Sunday, July 26, 2026 |
Home Corporate WorldCDSL ने अपनी वार्षिक संगोष्ठी ‘Reimagine: Securities Markets Through Data Synergy’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया

CDSL ने अपनी वार्षिक संगोष्ठी ‘Reimagine: Securities Markets Through Data Synergy’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments
  • संगोष्ठी में SEBI अध्यक्ष Shri Tuhin Kanta Pandey मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
  • पहली बार आयोजित CDSL ‘रीइमैजिन आइडियाथॉन’ में पांच टीमों को कुल ₹12 लाख के पुरस्कार प्रदान किए गए
  • संगोष्ठी में पहली बार एक AI आधारित पैनलिस्ट भी शामिल हुआ
  • SEBI अध्यक्ष Shri Tuhin Kanta Pandey ने रोचक कहानी शैली के माध्यम से जागरूक निवेश को बढ़ावा देने हेतु CDSL IPF की ‘Amar Chitra Katha’ कॉमिक श्रृंखला का शुभारंभ किया

मुंबई, 11 फरवरी 2026: एशिया की पहली सूचीबद्ध डिपॉजिटरी और 17.5 करोड़ से अधिक डीमैट खातों की विश्वसनीय संरक्षक संस्था, Central Depository Services (India) Limited (CDSL) ने मुंबई में अपनी वार्षिक संगोष्ठी के तीसरे संस्करण “रीइमैजिन: सिक्योरिटीज मार्केट थ्रू डाटा सिनर्जी” का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में नीति-निर्माताओं, नियामकों, प्रमुख मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों (MII), मध्यस्थों, उद्योग जगत के नेताओं और प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों ने भाग लिया और भविष्य के लिए तैयार प्रतिभूति बाजार के निर्माण में डेटा की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

रीइमैजिन मंच के अंतर्गत, CDSL ने रीइमैजिन आइडियाथॉन 2026 के विजेताओं की भी घोषणा की। यह एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता थी, जिसमें छात्रों को विकसित भारत के लिए निवेशक शिक्षा को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

रीइमैजिन संगोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष Shri Tuhin Kanta Pandey ने मुख्य अतिथि के रूप में की। इस अवसर पर SEBI के पूर्णकालिक सदस्य Shri Sandeep Pradhan और HDFC के पूर्व उपाध्यक्ष एवं Chief Executive Officer Shri Keki Mistry विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही प्रतिभूति बाजार पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित वक्ता और पैनलिस्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर SEBI अध्यक्ष Shri Tuhin Kanta Pandey ने कहा,
“दशकों तक जब हम बाजार अवसंरचना की बात करते थे, तो उसका अर्थ Stock Exchange, Clearing Corporation और Depository जैसे संस्थानों से होता था। आज एक और परत उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है, जो भले ही दिखाई न दे, लेकिन अत्यंत आवश्यक है — और वह है Data। Data आज पूंजी बाजारों की नई pipeline बन चुका है: अदृश्य, लेकिन अनिवार्य और शक्तिशाली। ऐसे समय में Data की गुणवत्ता, उसकी सुरक्षा और उसके उपयोग को दिशा देने वाली Governance Framework उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पूंजी और तरलता। मैं CDSL को ‘रीइमैजिन आइडियाथॉन’ के आयोजन के लिए भी बधाई देता हूं, जिसने देशभर के छात्रों को निवेशक शिक्षा और जागरूकता के मिशन से जोड़ने का कार्य किया है।”

संगोष्ठी में तीन विषयगत पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनका केंद्र Data आधारित नवाचार, बाजार विकास में विश्वास की भूमिका, नियामकीय ढांचे, Cyber Security की तैयारी तथा Data-केंद्रित सिक्योरिटीज मार्केट इकोसिस्टम को सक्षम बनाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक और सांस्कृतिक बदलाव रहे।

CDSL के MD एवं CEO Shri Nehal Vora ने संगोष्ठी की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए कहा,
“रीइमैजिन संगोष्ठी, सिक्योरिटीज मार्केट इकोसिस्टम में सहयोगात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने के प्रति CDSL की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जैसे-जैसे बाजार तेजी से digital होते जा रहे हैं, Data का जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग निवेशकों का विश्वास मजबूत करने तथा समावेशी और सुदृढ़ प्रतिभूति बाजार के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक होगा।”

SEBI के पूर्णकालिक सदस्य Shri Sandeep Pradhan ने कहा,
“जैसे-जैसे भारत का प्रतिभूति बाजार और अधिक गहराता और विस्तृत होता जा रहा है, Data आधारित अंतर्दृष्टि और निवेशक शिक्षा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। निवेशक जागरूकता को मजबूत करना और जिम्मेदार भागीदारी को प्रोत्साहित करना बाजार की अखंडता और निवेशकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। ‘रीइमैजिन’ जैसे मंच Innovation को आगे बढ़ाने के साथ-साथ इन मूल उद्देश्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।”

HDFC के पूर्व उपाध्यक्ष एवं CEO तथा रीइमैजिन आइडियाथॉन जूरी के अध्यक्ष Shri Keki Mistry ने कहा,
“रीइमैजिन संगोष्ठी जैसे मंच भारत के प्रतिभूति बाजार के भविष्य पर संवाद को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, विशेषकर तब जब Data और Technology बाजार अवसंरचना का केंद्रीय हिस्सा बन रहे हैं। आइडियाथॉन ने छात्रों को इस विमर्श से जोड़कर एक नया और ताजगी भरा आयाम जोड़ा तथा व्यावहारिक और लागू किए जा सकने वाले विचारों को प्रोत्साहित किया। इस प्रकार की पहलें भावी बाजार नवप्रवर्तकों और जागरूक प्रतिभागियों की नई पीढ़ी के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाएंगी।”

CDSL के Chairperson एवं जनहित निदेशक Shri Gurumurthy Mahalingam ने कहा,
“भारत के पूंजी बाजार ऐसे चरण में प्रवेश कर रहे हैं जहां Data, Technology और Governance को एक-दूसरे के अनुरूप आगे बढ़ना होगा। घरेलू बचत को उत्पादक और बाजार से जुड़े निवेश साधनों की ओर प्रवाहित करना, साथ ही मजबूत Data Governance और निवेशक संरक्षण सुनिश्चित करना, भारत की दीर्घकालिक विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। रीइमैजिन मंच संस्थानों, मध्यस्थों और नियामकों की इस साझा जिम्मेदारी को दर्शाता है।”

रीइमैजिन आइडियाथॉन 2026 के विजेता

संगोष्ठी का एक प्रमुख आकर्षण रीइमैजिन आइडियाथॉन 2026 के विजेताओं का सम्मान समारोह रहा। यह एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता थी, जिसमें छात्रों को विकसित भारत के लिए निवेशक शिक्षा की नई कल्पना प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Goa Institute of Management की टीम Project Sahaayak विजेता बनी और कुल ₹12 लाख की पुरस्कार राशि में से ₹5 लाख का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

Shri Ramswaroop Memorial College, Lucknow की टीम Project Khet Nivesh प्रथम उपविजेता बनी और उसे ₹3 लाख का पुरस्कार मिला, जबकि Bengaluru स्थित BNM Institute of Technology की टीम Project Nivi द्वितीय उपविजेता रही और उसे ₹2 लाख का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस आइडियाथॉन में देश के 21 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के संस्थानों से 1,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए।

संगोष्ठी में AI आधारित पैनलिस्ट

पहली बार आयोजित इस अनोखी पहल में संगोष्ठी में एक AI आधारित पैनलिस्ट को भी शामिल किया गया, जिसने उद्योग विशेषज्ञों के साथ मिलकर प्रमुख विषयों पर real-time Data आधारित विश्लेषण प्रस्तुत किया। यह पहल बाजार बुद्धिमत्ता और निर्णय-प्रक्रिया को मजबूत करने में AI की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

CDSL IPF की ‘Amar Chitra Katha’ निवेशक शिक्षा कॉमिक सीरीज का शुभारंभ

CDSL की व्यापक निवेशक शिक्षा पहलों के अंतर्गत, SEBI अध्यक्ष Shri Tuhin Kanta Pandey ने इस संगोष्ठी में CDSL Investor Protection Fund की ‘Amar Chitra Katha’ कॉमिक सीरीज का भी शुभारंभ किया। यह सीरीज 12 भाषाओं में उपलब्ध है और जटिल वित्तीय अवधारणाओं को रोचक कहानी आधारित प्रारूप में प्रस्तुत कर जागरूक निवेश को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखती है।

रीइमैजिन संगोष्ठी जैसे मंचों के माध्यम से, CDSL नवाचार, निवेशक शिक्षा और इकोसिस्टम में सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। Data आधारित और विश्वास-केंद्रित बाजार वातावरण को प्रोत्साहित करते हुए, CDSL का लक्ष्य भारतीय निवेशकों के लिए सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार प्रतिभूति बाजारों के निर्माण में योगदान देना है, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हो।



You may also like

Leave a Comment