Monday, July 13, 2026 |
Home Business Remediesप्रमुख बंदरगाहों पर माल ढुलाई जुलाई में 5.92% बढक़र 700 लाख टन हुई: आईपीए

प्रमुख बंदरगाहों पर माल ढुलाई जुलाई में 5.92% बढक़र 700 लाख टन हुई: आईपीए

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों पर माल ढुलाई जुलाई में 5.92 प्रतिशत बढक़र 700.8 लाख टन हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 661.7 लाख टन थी। प्रमुख बंदरगाहों के शीर्ष निकाय भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 10 प्रमुख बंदरगाहों के माल ढुलाई परिचालन में वृद्धि हुई, जबकि दो में गिरावट आई। ये 12 प्रमुख बंदरगाह दीनदयाल (कांडला), मुंबई, मार्मुगाओ, न्यू मेंगलोर, कोचीन, चेन्नई, एन्नौर (कामराजार), तूतीकोरिन (वीओ चिदंबरनार), विशाखापत्तनम, पारादीप तथा कोलकाता (हल्दिया सहित) और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह हैं। आईपीए के अनुसार, जुलाई में कोचीन बंदरगाह में माल ढुलाई में सालाना आधार पर सर्वाधिक 24.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद विशाखापत्तनम बंदरगाह में 10.80 प्रतिशत, जेएन बंदरगाह में 9.07 प्रतिशत, चेन्नई बंदरगाह में 8.89 प्रतिशत, दीनदयाल बंदरगाह और वी ओ चिदंबरनार बंदरगाह में क्रमश: 7.13 प्रतिशत तथा 6.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसी तरह पारादीप बंदरगाह में माल ढुलाई में सालाना आधार पर 3.60 प्रतिशत, कोलकाता बंदरगाह में 2.26 प्रतिशत, कामराजर बंदरगाह में 0.69 प्रतिशत और न्यू मैंगलोर बंदरगाह में 0.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज गई। आईपीए के अनुसार, मुंबई बंदरगाह पर माल ढुलाई में सालाना आधार पर 1.23 प्रतिशत और मार्मुगाओ बंदरगाह पर एक प्रतिशत गिरावट आई।



You may also like

Leave a Comment