बिजऩेस रेेमेडीज/मुंबई अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी Capri Global Capital Ltd. (Capri Loan ) ने अपने डिजिटल सेवाओं को और मजबूत करते हुए गोल्ड लोन के लिए ऑटो पे सुविधा लॉन्च की है। यह नई सुविधा ग्राहकों को उनकी गोल्ड लोन की किस्तों का भुगतान अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बिना किसी झंझट के करने की सुविधा देगी।
स्मार्ट ऑटो पे फीचर के तहत ग्राहकों के पंजीकृत बैंक खाते से निर्धारित तिथि पर स्वचालित रूप से किस्त की राशि डेबिट हो जाएगी। इससे लेट फीस या भुगतान छूटने का खतरा कम हो जाएगा। यह सेवा लोन वितरण के समय दिए गए स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन या मेन्डेट के जरिए सक्रिय होती है। ऑटो पे के साथ, ग्राहक एक सुरक्षित और सहज भुगतान प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं और उन्हें मैन्युअल भुगतान या शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं रहती। रविश गुप्ता, (बिजनेस हेड – गोल्ड लोन) ने कहा कि ‘Capri Loan में हमारा उद्देश्य ग्राहकों को स्मार्ट और डिजिटल-फस्र्ट समाधान प्रदान करना है, जो उनकी वित्तीय यात्रा को सरल बनाएं। ऑटो पे सुविधा समय पर भुगतान सुनिश्चित करती है और ग्राहकों को किश्त की तारीख याद रखने की जरूरत नहीं रहती। यह तकनीक-सक्षम और यूजऱ-फ्रेंडली सेवाओं के माध्यम से ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य एक मजबूत फिजिटल (फिजिकल +डिजिटल) इकोसिस्टम बनाना है, जिसमें मानव स्पर्श की विश्वसनीयता और डिजिटल टूल्स की सुविधा का समावेश हो।’ इससे पहले, कैप्री लोन ने एक एआई-सक्षम व्हाट्सएप चैटबॉट पेश किया था, जो ग्राहकों को कभी भी, कहीं भी अपने गोल्ड लोन अकाउंट को प्रबंधित करने की सुविधा देता है। इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं, खाता विवरण देख सकते हैं, ब्याज बकाया जांच सकते हैं और जरूरी दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते हैं—वो भी बिना शाखा जाए।

