बिजऩेस रेमेडीज/जालंधर Capital Small Finance Bank Limited ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में अपने नेटवर्क का उल्लेखनीय विस्तार किया है और इसमें अब 200 शाखाएं शामिल हैं। यह बैंक की मज़बूती और ग्राहकों के साथ इसके महत्वपूर्ण जुड़ाव पर आधारित विकास यात्रा की उल्लेखनीय उपलब्धि है, साथ ही यह बैंक की निरंतर और गहरी उपस्थिति को भी रेखांकित करता है। जयपुर (राजस्थान), पिंजौर, जखोद खेड़ा, टोहाना और बहादुरगढ़ (हरियाणा) की नई शाखाएं बैंक के ‘संयोजन और विस्तार’ के मूल विचार की मिसाल हैं। इसके तहत बैंक पहले अपनी उपस्थिति स्थापित करता है, स्थानीय ज़रूरतों को समझता हैं और फिर सामुदायिक स्तर पर स्थायी बदलाव लाने के गहराई से जुड़ता है।
Capital Small Finance Bank की विस्तार रणनीति नपी-तुली और उद्देश्यपूर्ण है, और उस बाज़ार में अपनी जड़ें मज़बूत करता है, जहां वह प्रवेश करता है। अपने दृढ़ फिजिटल मॉडल – भौतिक शाखाओं की पहुंच को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के मेल – के साथ बैंक, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर विशेष जोर देकर मध्यम आय वर्ग को सशक्त बनाता है। 2000 में कैपिटल लोकल एरिया बैंक के रूप में स्थापित और 2016 में भारत के पहले लघु वित्त बैंक में परिवर्तित, कैपिटल एसएफबी आज अपने 74 प्रतिशत से अधिक नेटवर्क के साथ ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सक्रिय है, जो समावेशी और सतत विकास के लिए इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक गृह राज्य, पंजाब है। पंजाब में इसके विकास के अलावा, हरियाणा और राजस्थान बैंक के लिए अगले प्रमुख विकास बाजारों के रूप में उभर रहे हैं। Capital Small Finance Bank के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, सर्वजीत सिंह सामरा ने कहा कि ‘200 शाखाओं तक विस्तार, विश्वास और प्रदर्शन पर आधारित बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सार्थक कदम है। हम पहले ग्राहकों के आस-पास उपलब्ध रहने, उन्हें समझने और फिर गहराई से जुडऩे के विचार के साथ आगे बढ़ते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर विस्तार लोगों के जीवन में नया मूल्य जोड़े। हम चालू वित्त वर्ष के दौरान 20-25 नई शाखा खोलना चाहते हैं और हमारे विस्तार के केंद्र में होगा – हरियाणा। हम इस प्रक्रिया के जरिये सिर्फ पैमाने का ही विस्तार नहीं करना चाहते बल्कि उन जगहों पर सार्थक रूप से उपस्थित रह कर सकारात्मक बदलाव भी लाना चाहते हैं।’
Capital Small Finance Bank के कार्यकारी निदेशक, मुनीश जैन ने कहा कि हमारा शाखा विस्तार स्थानीय बाज़ारों और ग्राहक व्यवहार को समझने पर आधारित अनुशासित दृष्टिकोण को दर्शाता है। हर शाखा का चयन विशेष उद्देश्य के साथ किया जाता है ताकि हमारी पहुंच बढे, ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ेऔर साथ ही हमारी विश्वसनीय बैंकिंग सेवाएं लोगों के निवास स्थान और काम करने की जगहों के करीब उपलब्ध हों। हम इस नेटवर्क के साथ, अपने समुदाय के लिए सार्थक वित्तीय समावेश व दीर्घकालिक लाभ देने की बेहतर स्थिति में हैं।

