Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate WorldCanara Robeco Asset Management Company Limited का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम गुरुवार, 9 अक्टूबर, 2025 को खुलेगा

Canara Robeco Asset Management Company Limited का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम गुरुवार, 9 अक्टूबर, 2025 को खुलेगा

by Business Remedies
0 comments

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (“CRAMC” या “कंपनी”), इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में अपनी बोली/ऑफर गुरुवार, 9 अक्टूबर, 2025 को खोलेगी।
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में प्रमोटर विक्रेता शेयरधारकों द्वारा 49,854,357 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री का ऑफर शामिल है (“कुल ऑफर साइज़”)। ऑफर के लिए प्राइस बैंड दायरा ₹ 253 से ₹ 266 प्रति इक्विटी शेयर पर है। बोली न्यूनतम 56 इक्विटी शेयरों और उसके बाद ₹10 के अंकित मूल्य वाले 56 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है।

ऑफर फॉर सेल में केनरा बैंक द्वारा 25,924,266 इक्विटी शेयरों तक और ओरिक्स कॉर्पोरेशन यूरोप एन.वी. द्वारा 23,930,091 इक्विटी शेयरों तक शामिल है (“प्रमोटर विक्रेता शेयरधारक”)।

एंकर निवेशक बोली की तिथि बुधवार, 8 अक्टूबर, 2025 होगी। बोली/ऑफर सोमवार, 13 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएगा।

इस रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से ऑफर किए गए इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड ऑफर के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) हैं।



You may also like

Leave a Comment