Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldB.R.Goyal Infrastructure Limited भावनगर नगर निगम से अकवाड़ा वार्ड से रुवा रवेचीधाम रिंग रोड तक पी.क्यू.सी. फोर-लेन सडक़ के निर्माण के लिए 11.27 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

B.R.Goyal Infrastructure Limited भावनगर नगर निगम से अकवाड़ा वार्ड से रुवा रवेचीधाम रिंग रोड तक पी.क्यू.सी. फोर-लेन सडक़ के निर्माण के लिए 11.27 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments
BR Goyal

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर आधारित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बी.आर.गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को गुजरात राज्य के भावनगर नगर निगम, भावनगर के लिए अकवाड़ा वार्ड से रुवा रवेचीधाम रिंग रोड तक पी.क्यू.सी. फोर-लेन सडक़ के निर्माण के लिए कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। उक्त कार्य आदेश का स्वीकृत मूल्य 11,27,71,385/- रुपये (ग्यारह करोड़ सत्ताईस लाख इक्यावन हजार तीन सौ अस्सी रुपये मात्र) है। ऑर्डर की अवधि 10 माह है।

कारोबारी गतिविधियां: 2005 में निगमित, बी.आर. गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड सडक़, राजमार्ग, पुल और इमारतों जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी ने एक एकीकृत ईपीसी और निर्माण व्यवसाय स्थापित किया है, जिसे एक डिजाइन और इंजीनियरिंग टीम और आरएमसी इकाई द्वारा समर्थित किया गया है। इंदौर में स्थित आरएमसी इकाई की स्थापित क्षमता 1.80 लाख क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष है। 30 सितंबर, 2024 तक, कंपनी 199 से अधिक निर्माण उपकरणों और वाहनों के साथ काम कर रही थी। कंपनी ने 2005 में राजस्थान के जैसलमेर में 1.25 मेगावाट पवन ऊर्जा टरबाइन स्थापित करके पवन ऊर्जा व्यवसाय में प्रवेश किया था। कंपनी ने मध्य प्रदेश में सफलतापूर्वक परियोजनाओं को क्रियान्वित किया है और वर्तमान में परिचालन का विस्तार करने के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, मिजोरम, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में सडक़ निर्माण परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।



You may also like

Leave a Comment