मुंबई, 9 अक्टूबर, 2024: दक्षिण एशिया में एक्सप्रेस एयर ट्रांसपोर्टेशन और इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सेवाएँ प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने रोशनी के त्योहार की खुशी और गर्मजोशी के साथ शुरुआत करने के लिए अपने विशेष ‘दिवाली एक्सप्रेस’ ऑफ़र की घोषणा की है। यह ऑफ़र केवल सीमित समय तक, यानी 2 नवंबर, 2024 तक मान्य है, जिसके तहत देश-विदेश के दिवाली गिफ्ट शिपमेंट पर बेमिसाल डिस्काउंट की पेशकश की गई है।
इस अवधि के दौरान, ग्राहक 2 से 10 किग्रा वजन वाले घरेलू शिपमेंट पर 40% तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि देश के बाहर सभी प्रमुख बाजारों में 3 किग्रा, 5 किग्रा, 10 किग्रा, 15 किग्रा, 20 किग्रा और 25 किग्रा वजन वाले इंटरनेशनल नॉन-डॉक्यूमेंट शिपमेंट पर 50% तक के डिस्काउंट का आनंद ले सकते हैं। यह ऑफ़र कुछ शर्तों के साथ डोमेस्टिक प्रायरिटी और इंटरनेशनल शिपमेंट दोनों के लिए लागू है।
Blue Dart का ‘दिवाली एक्सप्रेस’ ऑफ़र ग्राहकों को हैम्पर्स, मिठाइयाँ और अपैरल्स जैसे तोहफ़े भेजकर अपनों के साथ त्योहार की खुशियाँ मनाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। ब्लू डार्ट पूरे भारत में 56,000 से अधिक स्थानों के अलावा दुनिया भर के 220 देशों एवं क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराता है और यह सुनिश्चित करता है कि हर तोहफ़ा बिल्कुल समय पर पहुँचे ताकि त्योहारों को और भी खुशनुमा बनाया जा सके। ब्लू डार्ट ने हमेशा इनोवेटिव और वैल्यू पर आधारित सॉल्यूशंस प्रदान करके ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना जारी रखा है। ‘दिवाली एक्सप्रेस’ की यह पेशकश इस बात पर ज़ोर देती है कि, कंपनी रिलायबिलिटी और स्पीड के साथ-साथ ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देने के अपने वादे पर कायम है।
यह ऑफ़र Blue Dart के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है, साथ ही यह सेवा होम बुकिंग्स पर भी उपलब्ध है जिसमें किसी अतिरिक्त लागत के बिना डोरस्टेप पिकअप की सुविधा दी जाती है। ग्राहक 1860 233 1234 पर ब्लू डार्ट के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं या customerservice@bluedart.com पर ई-मेल कर सकते हैं। अपने नजदीकी ब्लू डार्ट लोकेशन के बारे में जानने या शिपमेंट बुक करने के लिए, कृपया www.bluedart.com पर जाएँ।

