Saturday, July 11, 2026 |
Home Business RemediesBigblock Construction Ltd का वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में रु. 3.03 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, संचालन से राजस्व रु. 51.57 करोड़ रहा

Bigblock Construction Ltd का वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में रु. 3.03 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, संचालन से राजस्व रु. 51.57 करोड़ रहा

by Business Remedies
0 comments
Bigblock Construction Ltd

सुरत। भारत में Aerated Autoclaved Concrete (AAC) ब्लॉक और पैनल के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक Bigblock Construction Ltd ने जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए रु. 3.03 करोड़ (शुद्ध लाभ मार्जिन 5.80%) का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया । वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व रु. 51.57 करोड़ दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में रु. 54.87 करोड़ के परिचालन राजस्व की तुलना में 6% की सालाना वृद्धि है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए एबिटा रु. 9.65 करोड़ (एबिटा मार्जिन 18.71%) रहा। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए ईपीएस रु. 0.62 प्रति शेयर रही।

यह शुद्ध लाभ कंपनी के संयुक्त उद्यम सिआम सिमेन्ट Bigblock Construction Technologies Pvt Ltd के रु. 2.83 करोड के नुकसान को सेट ओफ करने के बाद दर्ज किया गया है। यह कंपनी में बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड का 52% और एससीजी इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का 48% हिस्सा है। कंपनी का इससे शुद्ध लाभ रु. 4.39 करोड है।

2015 में बनी BIGBLOCK CONSTRUCTION LTD AAC BLOCK SPACE में सबसे बड़ी और एकमात्र लिस्टेड कंपनीओं में से एक है। बिगब्लॉक चार एएसी प्लांट संचालित करता है: एक गुजरात के वलसाड जिले के उमरगांव में, दूसरा महाराष्ट्र के वाडा में, और तीसरा गुजरात के खेडा जिले के कपडवंज में। खेड़ा में नई सुविधा कंपनी का चौथा प्लान्ट है, जो AAC Block and Innovative AAC वॉल दोनों के निर्माण के लिए विशिष्ट रूप से सुसज्जित है। इस संयुक्त उद्यम के साथ कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 1.3 मिलियन सीबीएम/वर्ष हो गई है। यह एएसी उद्योग में कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने वाली बहुत कम कंपनियों में से एक है।

Shri Narayan Sabu

Shri Narayan Sabu

Bigblock Construction Ltd के अध्यक्ष, Shri Narayan Sabu ने बताया कि, “हमारी कंपनी अपने दीर्घकालिक विकास मार्ग में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है और खुद को भारत में एएसी ब्लॉक उद्योग में अग्रणी के रूप में स्थापित कर रही है। कपडवंज और वाडा में प्रोजेक्ट्स निर्धारित समय पर आगे बढ़ने के साथ, हम बाजार को बदलने के लिए तैयार हैं। हमारे वफादार शेयरधारकों को पुरस्कृत करने और तरलता बढ़ाने के लिए, बोर्ड ने एक बोनस इश्यू की सिफारिश की है जो हमारे इक्विटी आधार को मजबूत करेगा। हम नवाचार, परिचालन दक्षता और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जो सभी हितधारकों के लिए भविष्य में विकास और मूल्य को बढ़ावा देगा।”

 

 

कंपनी ने 19 जुलाई, 2024 को अपनी बोर्ड बैठक में 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की है, यानी रिकॉर्ड तिथि के अनुसार कंपनी के शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक मौजूदा इक्विटी शेयर के लिए एक बोनस इक्विटी शेयर जो 29 अगस्त, 2024 को एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेंगे। बोनस इश्यू का उद्देश्य मौजूदा शेयरधारकों को पुरस्कृत करना, तरलता बढ़ाना और शेयरधारक आधार का विस्तार करना है। बोनस इश्यू के लिए रु. 28.31 करोड़ के फ्री रिजर्व का उपयोग किया जाएगा। आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के अधीन, बोनस शेयर बोर्ड अनुमोदन की तारीख से 2 महीने के भीतर यानी 18 सितंबर, 2024 को या उससे पहले जमा किए जाएंगे।



You may also like

Leave a Comment