बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत की लीडिंग एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल Baroda BNP Pariba Mutual fund की प्रमुख फिक्स्ड इनकम स्कीम, Baroda BNP Pariba गिल्ट फंड के 23 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर यह फंड 1,500 करोड़ रुपये एसेट्स अंडर मैनेजमेंट का आंकड़ा पार कर चुका है, जो यह दिखाता है कि निवेशकों का सरकारी बांड रणनीतियों में भरोसा बढ़ रहा है।
शुरुआत से ही, Baroda BNP Pariba गिल्ट फंड ने लगातार लंबे समय तक मजबूत रिटर्न दिया है। उदाहरण के लिए, अगर फंड के शुरू होने पर किसी ने 10,000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू 31 मार्च, 2025 तक 41,919.60 रुपये हो गई, जो चार गुना से अधिक बढ़ोतरी है। बीते 12 महीनों में ही इस योजना के रेगुलर प्लान ने 9.61 प्रतिशत रिटर्न दिया है। यह फंड उन निवेशकों के लिए पसंदीदा विकल्प बन गया है, जो कम जोखिम चाहते हैं और लॉन्ग ड्यूरेशन डेट इन्वेस्टमेंट के जरिए बेहतर रिटर्न की संभावना तलाशते हैं। यह फंड गुरविंदर सिंह वासन, सीएफए, सीनियर फंड मैनेजर और प्रशांत पिंपले, चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – फिक्स्ड इनकम, बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड द्वारा मैनेज किया जा रहा है। इस स्कीम द्वारा प्रमुख रूप से निवेश हाई क्वालिटी वाले, रिस्क-फ्री गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और स्टेट डेवलपमेंट लोन (एसडीएल) में होता है। यह फंड स्ट्रैटेजिक ड्यूरेशन आधारित निवेश करता है ताकि आरबीआई की ब्याज दरों में संभावित कटौती से लाभ प्राप्त किया जा सके। यह उन निवेशकों के लिए आदर्श है जो ब्याज दरों में गिरावट के माहौल से फायदा उठाना चाहते हैं। आरबीआई की हालिया मॉनेटरी पॉलिसी के तहत ‘न्यूट्रल’ से ‘सपोर्टिव’ रुख अपनाने के बाद, ऐसी योजनाएं कैपिटल एप्रिसिएशन से लाभ पाने के लिए बेहतर स्थिति में हैं। Baroda BNP Pariba Mutual fund के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – फिक्स्ड इनकम, प्रशांत पिंपले का कहना है कि हम पोर्टफोलियो की अवधि को बेंचमार्क 10-ईयर गवर्नमेंट सिक्योरिटी की अवधि के करीब रखने की उम्मीद करते हैं। यह हमारे इस विचार पर आधारित है कि ब्याज दरें और कम हो सकती हैं, क्योंकि महंगाई को एडजस्ट करने के बाद वास्तविक दरें अभी भी पॉजिटिव जोन में हैं। बड़ौदा बीएनपी परिबा गिल्ट फंड का पोर्टफोलियो गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और एसडीएल के बीच के अंतर से और यील्ड कर्व में नरमी से लाभ पाने के लिए तैयार है, जो भारत के बॉन्ड मार्केट के मजबूत फंडामेंटल के चलते संभव है। यह फंड जीरो डिफॉल्ट रिस्क बनाए रखता है, जिससे स्थिर और सुरक्षित रिटर्न सुनिश्चित होता है। इसका बढ़ता हुआ एयूएम और लगातार अच्छा प्रदर्शन इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ गिल्ट म्यूचुअल फंड्स में से एक के रूप में स्थापित करता है।

