बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली Bank of India ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को रु. 1,353.05 करोड़ का लाभांश चेक सौंपा।
Bank of India के एमडी एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक ने तीनों कार्यपालक निदेशकों सहित डीएफएस सचिव एम. नागराजू एवं डीएफएस संयुक्त सचिव आशीष मोरे की उपस्थिति में लाभांश का चेक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा। बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रु. 4.05 प्रति इक्विटी शेयर (40.50 प्रतिशत) का लाभांश घोषित किया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में Bank of India का निवल लाभ 46 प्रतिशत बड़ा, जो वित्तीय वर्ष 24 में रु. 6,318 करोड़ से बढक़र वित्तीय वर्ष 25 में रु. 9,219 करोड़ रुपये हो गया। भारत सरकार को सफलतापूर्वक लाभांश का भुगतान करके, Bank of India ने अपने शानदार वित्तीय प्रदर्शन और अपने शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजन के प्रति दृढ़ संकल्प को दोहराया है। यह उपलब्धि उत्कृष्टता के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रतिलाभ सृजित करने की क्षमता को दर्शाता है।

