Bank of Baroda ने स्थिर आस्ति गुणवत्ता एवं सुदृढ़ लाभप्रदता के बल पर व्यवसाय वृद्धि में निरंतरता बनाए रखी है।
मुख्य विशिष्टताएं
बैंक के निवल लाभ में वर्ष-दर-वर्ष 4.5% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए ₹5,055 करोड़ रहा है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए निवल लाभ ₹14,405 करोड़ रहा है।
तिमाही के लिए परिचालनगत लाभ ₹7,377 करोड़ और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ₹23,190 करोड़ रहा है।
तिमाही के लिए निवल ब्याज आय ₹11,800 करोड़ रही है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ₹35,189 करोड़ रही है।
तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय ₹3,600 करोड़ रही, जिसमें 5.9% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ₹11,790 करोड़ रही है, जिसमें 6.7% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है।
तिमाही के लिए परिचालनगत व्यय ₹8,024 करोड़ (+6.7% वर्ष-दर-वर्ष) और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ₹23,789 करोड़ रहा है।
आस्ति पर प्रतिफल (आरओए) लगातार 1% से अधिक रहा है और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए यह 1.09% (+2 बीपीएस तिमाही दर तिमाही) और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए 1.05% रहा है।
इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए 15.59% रहा है, जिसमें तिमाही दर तिमाही 22 बीपीएस की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 14.81% है।
तिमाही के लिए जमाओं की लागत 4.75% रही जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 33 बीपीएस और 16 बीपीएस तिमाही दर तिमाही की कमी आई है।
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.79% रहा, वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 2.88% रहा है।
तिमाही के लिए घरेलू निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.93% रहा, वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 3.03% रहा है।
बैंक ने सुदृढ़ आस्ति गुणवत्ता बनाए रखी है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सकल एनपीए 39 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष कमी के साथ 2.04% रहा है, वहीं बैंक के निवल एनपीए में भी 2 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की कमी आई है और यह 0.57% रहा है।
टीडबल्यूओ के साथ 92.73% और टीडबल्यूओ के बिना 72.21% के प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) के साथ बैंक की बैलेंस शीट सुदृढ़ बनी हुई है।
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए स्लिपेज अनुपात 4 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष और 5 बीपीएस तिमाही दर तिमाही की कमी के साथ 0.86% रहा है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 0.79% रहा।
ऋण लागत 0.75% से नीचे रही है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए 0.17% और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 0.34% रही है।
बैंक के वैश्विक अग्रिमों में वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 14.7% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है और घरेलू अग्रिमों में 13.6% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
मॉर्गेज ऋण (21.0%), ऑटो ऋण (17.4%), गृह ऋण (16.0%), शिक्षा ऋण (12.8%) और वैयक्तिक ऋण (12.0%) जैसे क्षेत्रों में सुदृढ़ वृद्धि के कारण बैंक के ऑर्गेनिक रिटेल अग्रिमों में 17.4% की वृद्धि दर्ज की गई है।
अग्रिमों में रिटेल, कृषि ऋण और एमएसएमई ऋण (आरएएम) की हिस्सेदारी 190 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ 61.8% हो गई है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में आरएएम पोर्टफोलियो में 17.3% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
लाभप्रदता
- वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए निवल लाभ ₹5,055 करोड़ (+4.5% वर्ष-दर-वर्ष) रहा है और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ₹14,405 करोड़ रहा है।
- वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए निवल ब्याज आय ₹11,800 करोड़ और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ₹35,189 करोड़ रही है।
- वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय ₹3,600 करोड़ (+5.9% वर्ष-दर-वर्ष) रही है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए गैर-ब्याज आय ₹11,790 करोड़ रही है।
आस्ति गुणवत्ता
सकल एनपीए अनुपात वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 2.43% से सुधरकर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 2.04% हो गया है।
पूंजी पर्याप्तता
बैंक का CRAR दिसंबर’25 में 15.29% रहा। टियर-I 13.10% और टियर-II 2.19% रहा।
व्यवसायिक कार्यनिष्पादन
घरेलू अग्रिम ₹10,96,557 करोड़ और वैश्विक अग्रिम ₹13,44,904 करोड़ तक पहुंच गए हैं।

