Tuesday, June 30, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda की बॉब लिक्विड सावधि जमा योजना का शुभारंभ

Bank of Baroda की बॉब लिक्विड सावधि जमा योजना का शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
आज के परिवर्तनशील वित्तीय परिवेश में, ग्राहक जमा संबंधी ऐसे नए सॉल्यूशंस चाहते हैं जो सुनिश्चित और प्रतिस्पर्धी रिटर्न, लिक्विडिटी और फ्लेक्सिबिलिटी का मिश्रण हों। बचतकर्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए,  Bank of Baroda ने पारंपरिक सावधि जमा (FD) के लिए एक अनूठा विकल्प- बॉब लिक्विड सावधि जमा पेश किया है। बॉब लिक्विड सावधि जमा, सामान्य सावधि जमा से ज्यादा रिटर्न कमाने के फायदों को बचत खाते से जुड़ी आसान लिक्विडिटी की सुविधा के साथ जोड़ता है। यह जमाकर्ताओं को पूरी एफडी बंद किए बिना आंशिक आहरण की सुविधा प्रदान करता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि जमाकर्ता अपनी आकस्मिक वित्तीय जरूरतों को आवश्यकता पडऩे पर पूरा कर सकते हैं, जबकि शेष राशि में उसी एफडी में अनुबंधित दर पर ब्याज प्राप्त होती रहती है। यह जमाकर्ताओं को अधिक रिटर्न, पूर्व भुगतान कम जुर्माना और आवश्यकता पडऩे पर धनराशि की तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित करता है।
बदलती वित्तीय जरूरतों को पूरा करना : भारत के वित्तीय परिदृश्य में ग्राहकों के व्यवहार में महत्त्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
ग्राहक अधिक फ्लेक्सिबल जमा उत्पादों की तलाश में हैं, जो रिटर्न और लिक्विडिटी दोनों को प्राथमिकता देते हैं। चाहे किसी अप्रत्याशित आपात स्थिति से निपटना हो या किसी अप्रत्याशित खर्च को पूरा करना हो, बॉब लिक्विड सावधि जमा योजना सावधि जमा को बंद किए बिना आंशिक आहरण की सुविधा देती है।
बॉब लिक्विड सावधि जमा की मुख्य विशेषताएं : बॉब लिक्विड सावधि जमा को ग्राहक-केंद्रित सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है, जिसमें पांच हजार से शुरू होने वाली फ्लेक्सिबल जमा राशि, 12 से 60 महीने तक की अवधि के विकल्प और एक हजार के गुणकों में आंशिक आहरण की सुविधा शामिल है। इसके अतिरिक्त, 5 लाख रुपए तक की उन सावधि जमाओं पर, जिनकी जमा अवधि न्यूनतम 12 महीने की हो गई है, समय पूर्व आहरण के लिए कोई पूर्व-भुगतान जुर्माना नहीं लगाया जाता है।

 



You may also like

Leave a Comment