Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने MSE के लिए कैश फ्लो आधारित डिजिटल फायनांसिंग योजना ‘Bob Digi Udyam’ का शुभारंभ किया

Bank of Baroda ने MSE के लिए कैश फ्लो आधारित डिजिटल फायनांसिंग योजना ‘Bob Digi Udyam’ का शुभारंभ किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, Bank of Baroda  ने  Bob Digi Udyam– एक डिजिटल, कोलैटरल-मुक्त ऋण प्लेटफॉर्म जो सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSE) को 10 लाख से 50 लाख तक के आसान वर्किंग कैपिटल ऋण तक त्वरित एक्सेस प्रदान करता है, के शुभारंभ की घोषणा की है। यह पहल, केंद्रीय बजट 2024-25 की उस घोषणा के अनुरूप है जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एमएसएमई ऋण मूल्यांकन के लिए आंतरिक क्षमता विकसित करेंगे। यह एमएसई के डिजिटल फुटप्रिंट का उपयोग करते हुए ऋण मूल्यांकन को तेज़ बनाता है और बाह्य मूल्यांकन पर निर्भरता कम करता है। यह भारत के छोटे व्यवसायों के लिए ऋण की आसान उपलब्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह योजना बैंक के मौजूदा और नए दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
Bob Digi Udyam प्लेटफॉर्म ऋण आवेदनों का विस्तृत मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न प्रकार के डिजिटल फुटप्रिंट का उपयोग करता है। यह स्वचालित, जोखिम-आधारित आकलन तैयार करता है जो बाधारहित ऋण मूल्यांकन संभव बनाता है जिससे लोन प्रोसेसिंग में लगने वाले समय में कमी आती है। कुछ ही मिनटों में प्रोविजनल स्वीकृति के बाद आवेदन को अंतिम स्वीकृति और स्वीकृति के बाद की औपचारिकताओं के लिए तेजस- एमएसएमई सेगमेंट के लिए बैंक की लोन ओरिजिनेशन और प्रोसेसिंग सिस्टम के माध्यम से स्वचालित रूप से शाखाओं को भेज दिया जाता है।
पात्र इकाईयां बॉब डिजि उद्यम के तहत शाखाओं में डू इट योरसेल्फ (डीआईवाय) या सहायता मोड द्वारा, दोनों ही तरीकों से ऋण के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह प्लेटफॉर्म डिजिटल पात्रता जांच, जोखिम मूल्यांकन और ऋण सीमा की गणना करते हुए एक बाधारहित और पारदर्शी ऋण प्रक्रिया सुनिश्चित करता है।
लाल सिंह, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस अवसर पर कहा कि एमएसई भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी हैं, फिर भी उन्हें समय पर ऋण उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। Bob Digi Udyam  के साथ, हम डिजिटल कैश फ्लो-आधारित ऋण मॉडल पेश कर रहे हैं जो त्वरित, कोलेटरल-मुक्त वर्किंग कैपिटल ऋण प्रदान करता है। बॉब डिजि उद्यम एमएसई को ऋण सुलभ करवाने की दिशा में एक नई पहल है और भविष्य में इस योजना के तहत एमएसई की विभिन्न प्रकार की ऋण आवश्यकताओं और बड़ी राशि के ऋणों को शामिल करते हुए इस पेशकश का विस्तार करने की योजना है।
Bob Digi Udyam  :
उद्देश्य : डिजिटल, एमएसई के लिए कैश फ्लो -आधारित वर्किंग कैपिटल फायनांस।
सुविधाएं : कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट सुविधाएं।
ऋण राशि : 10 लाख से अधिक और 50 लाख तक
अवधि : 12 महीने
कोलेटरल: शून्य -सीजीटीएमएसई के अंतर्गत आता है।
Bob Digi Udyam, एमएसई ऋण के क्षेत्र में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक के दृष्टिकोण के अनुरूप की गई पहल है जो भारत के एमएसई व्यवसायों को बेहतर बैंक क्रेडिट उपलब्ध कराते हुए उन्हें स्थायित्वपूर्ण वृद्धि प्राप्त करने में सहायता करेगी। Bank of Baroda, सरकार के दूरगामी लक्ष्य विकसित भारत @2047 की दिशा में पूरी दृढ़ता के साथ प्रयास कर रहा है।

 



You may also like

Leave a Comment