Sunday, July 5, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बेंगलुरु के बिलवरदाहल्ली में मेगा कैंप का आयोजन किया

Bank of Baroda ने वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बेंगलुरु के बिलवरदाहल्ली में मेगा कैंप का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, Bank of Baroda ने वित्तीय सेवाएँ विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के सैचुरेशन अभियान के तहत बेंगलुरु के बिलवरदाहल्ली में एक मेगा कैंप का आयोजन किया। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चल रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर में ग्राम पंचायत (GP) और शहरी स्थानीय निकाय (ULB) स्तर पर वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राधा श्याम राठो, कार्यकारी निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, यतीश आर (IAS), जिला परिषद CEO, मंजीनाथ, अध्यक्ष, बन्नेरघट्टा ग्राम पंचायत, सोनाली सेन गुप्ता, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, बीना वहीद, कार्यकारी निदेशक, Bank of Baroda, भवेंद्र कुमार, कार्यकारी निदेशक, Canara Bank , इसके अलावा State Bank of India, Union Bank of India  और Canara Bank के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर बीना वहीद, कार्यकारी निदेशक, Bank of Baroda  ने कहा कि ऐसे कैंप बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये वित्तीय योजनाओं के लाभ सीधे घर-घर तक पहुँचाते हैं और यह दर्शाते हैं कि बैंकिंग किस प्रकार समुदायों को सशक्त बना सकती है। आज की सबसे बड़ी उपलब्धि रही समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी, जो औपचारिक बैंकिंग चैनलों के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य इस विश्वास को और मजबूत करना और बैंकिंग को हर वर्ग के लिए अधिक सुलभ, प्रासंगिक और सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्लेम चेक सौंपे गए, जिससे सरकार की सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता और सुदृढ़ हुई। इसके अतिरिक्त, नए नामांकित लाभार्थियों को क्करूछ्वछ्वक्चङ्घ और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा प्रमाणपत्र तथा अटल पेंशन योजनाके नामांकन की रसीदें भी वितरित की गईं।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री जन धन योजना  खातों के पात्र धारकों का Re-KYC  भी किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और नवाचार एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया। यह मेगा कैंप भारत सरकार के समावेशी वित्तीय सशक्तिकरण के विजऩ के प्रति बैंकिंग क्षेत्र की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



You may also like

Leave a Comment