Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने बचत खातों में न्यूनतम शेषराशि न रखने पर लगने वाले शुल्क किए माफ

Bank of Baroda ने बचत खातों में न्यूनतम शेषराशि न रखने पर लगने वाले शुल्क किए माफ

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई देश में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक Bank of Baroda ने ग्राहकों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। बैंक ने 1 जुलाई 2025 से सभी सामान्य बचत खातों (Standard Saving Accounts ) में मासिक औसत शेषराशि बरकरार न रखने पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह से माफ कर दिया है। इस पहल के जरिए बैंक ने अपने ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
इस निर्णय से अब ग्राहकों को अपने बचत खाते में न्यूनतम औसत शेषराशि नहीं बनाए रखने पर कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, यह छूट प्रीमियम बचत खाता योजनाओं पर लागू नहीं होगी। बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, Bank of Baroda ने कहा कि न्यूनतम बैलेंस शुल्क हटाना हमारे ग्राहकों के प्रति बैंक ऑफ बड़ौदा की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसका उद्देश्य सभी के लिए बैंकिंग को और अधिक सुलभ बनाना है। यह कदम ग्राहकों को समावेशी और मूल्य-आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की दिशा में हमारे बैंक द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति प्रदान करेगा।



You may also like

Leave a Comment