कोलकाता के बैद्यबाटी में है। 60 क्युबिक मीटर प्रति घण्टा की उत्पादन क्षमता से युक्त इस युनिट के साथ अब कंपनी के नेटवर्क में आरएमसी प्लांट्स की संख्या 26 तक पहुंच गई है
कोलकाता का नया प्लांट इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को समर्थन प्रदान कर पूर्वी भारत में कंपनी की स्थिति को मजबूत बनाएगा
श्री सीमेंट लिमिटेड के मास्टर ब्राण्ड ‘बांगुर’ के भाग बांगुर कॉन्क्रीट ने कोलकाता के बैद्यबाटी में नया रैडी-मिक्स कॉन्क्रीट (आरएमसी) प्लांट शुरू किया है। 60 क्युबिक मीटर प्रति घण्टा की उत्पादन क्षमता के साथ इस लॉन्च से देश भर में कंपनी का नेटवर्क 26 आरएमसी प्लांट्स तक पहुंच गया है।
क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर, ओद्यौगिक एवं रियल एस्टेट की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बैद्यबाटी प्लांट का विकास किया गया है, जो उच्च गुणवत्ता का भरोसेमंद एवं उत्कृष्ट परफोर्मेन्स वाला कॉन्क्रीट उपलब्ध कराएगा। हुगली ज़िले की बेहतरीन लोकेशन पर स्थित यह प्लांट कोलकाता एवं आस-पास के ग्रोथ कॉरीडोर्स में मुख्य परियोजनाओं के लिए समय पर डिलीवरी को सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नीरज अखौरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री सीमेंट ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल हमारे लिए महत्वपूर्ण बाज़ार है, जहां शहरी एवं ओद्यौगिक विकास के लिए अपार संभावनाएं हैं। बैद्यबाटी में नए रैडी-मिक्स कॉन्क्रीट प्लांट की शुरूआत से पूर्वी भारत में हमारी मौजूदगी और सशक्त होगी। यह लॉन्च राज्य में विकास की महत्वाकांक्षाओं को समर्थन प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह युनिट भारत की इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रगति में योगदान देते हुए स्थायी, उच्च गुणवत्ता के निर्माण समाधान उपलब्ध कराने पर हमारे फोकस की पुष्टि करती है।’
बैद्यबाटी युनिट के साथ अब बांगुर कॉन्क्रीट देश भर में 26 आरएमसी प्लांट्स का संचालन करता है। इनमें से हर प्लांट में आधुनिक बैचिंग सिस्टम, सख्त गुणवत्ता नियन्त्रण और पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाएं निरंतरता, दक्षता एवं संचालन की उत्कृष्टता को सुनिश्चित करती हैं।
नई युनिट में आधुनिक बैचिंग टेक्नोलॉजी, अनुकूलित मटीरियल हैण्डलिंग और प्रभावी लॉजिस्टिक्स सुविधाएं हैं, जो पर्यावरण पर प्रभाव को कम करते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में योगदान देती हैं। यह विस्तार कम कार्बन के भविष्य की ओर भारत के रूपान्तरण को समर्थन प्रदान करते हुए आधुनिक हरित निर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए बांगुर कॉन्क्रीट के मिशन की पुष्टि करता है।

