बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारत के प्रमुख सीमेंट निर्माताओं में से एक श्री सीमेंट ने अपने मास्टर ब्राण्ड Bangur Cement के तहत नए टीवी कैंपेन का लॉन्च किया है, जिसमें ब्राण्ड के दो प्रीमियम प्रोडक्ट्स- बांगुर मैग्ना और बांगुर रूफऑन को दर्शाया गया है।
बांगुर मैग्ना सीमेंट के लिए पेश किया गया टीवी विज्ञापन ‘सोलिड कॉन्क्रीट के उपयोग’ पर केंद्रित है, यह घर बनाने वाले बिल्डरों की एक मुश्किल पर रोशनी डालता है, जिसका सामना उन्हें आमतौर पर करना पड़ता है: रेत, एग्रीगेट और पानी की गुणवत्ता भरोसेमंद न होना।
मशहूर मास्टरशेफ के जोश को बढ़ाते हुए ‘मकान शेफ’ प्रतियोगिता पर आधारित इस फिल्म में जाने-माने भारतीय अभिनेता अभिषेक बैनर्जी नजर आएंगे, जिन्हें स्त्री, भेडिय़ा, स्त्री 2 और पाताल लोक में अपनी शानदार भुमिकाओं के लिए जाना जाता है। फिल्म की कहानी दो टीमों के इर्द-गिर्द घूमती है। पहली टीम आधुनिक सामग्री का इस्तेमाल करने के बावजूद भी असफल हो जाती है। जबकि दूसरी टीम बांगुर मैग्ना के रेगुलर इन्ग्रीडिएन्ट्स के साथ भी सफलता हासिल करती है। आधुनिक सीएसएच जैल टेक्नोलॉजी से युक्त बांगुर मैग्ना सीमेंट बेजोड़ क्षमता और शानदार बॉन्डिंग के साथ उपभोक्ताओं के भरोसे को सुनिश्चित करता है।
दूसरा टीसी विज्ञापन ‘बांगुर रूफऑन सीमेंट’ को ‘कॉन्क्रीट मास्टर’ के रूप में पेश करता है। यह भावनात्मक कहानी रोजमर्रा के जीवन, मौसम में होने वाले बदलावों और पारिवारिक समारोहों से जुड़ी भावनाओं को चित्रित करती है। यह बांगुर रूफऑन जैसे सीमेंट की जरूरत को दर्शाती है जो टिकाऊ और मजबूत होने के साथ-साथ बेजोड़ सुरक्षा देता है।
कैंपेन पर नीरज अखौरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, Shree Cement Limited ने कहा कि ये कैंपेन हमारे प्रोडक्ट्स के शानदार परफोर्मेन्स तथा उपभोक्तओं की महत्वाकांक्षाओं पर खरे उतरने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। बांगुर मैग्ना और बांगुर रूफऑन सीमेंट उद्योग में इनोवेशन एवं विश्वसनीयता के बेंचमार्क स्थापित करते हैं, इन्हें खासतौर पर उन बिल्डरों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी निर्माण सामग्री में मजबूती और भरोसा दोनों की उम्मीद रखते हैं। बांगुर मैग्ना आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के साथ भी कान्क्रीट को बेहतरीन मजबूती देता है। इसी तरह बांगुर रूफऑन छत को मजबूत बनाकर कई पीढिय़ों को सुरक्षा का अश्वासन देता है। इस कैंपेन की आकर्षक कहानियों के जरिए हम हर घर के निर्माण में भरोसेमंद पार्टनर के रूप में बांगुर सीमेंट की स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं।’ कैंपेन को प्रमुख नेशनल एवं रीजनल टीवी चैनलों पर रोल-आउट किया गया है। यह पहल Bangur Cement के प्रीमियम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगी जिसमें बांगुर मार्बल, पावरमैक्स, जंगरोधक और रॉकस्ट्रॉन्ग शामिल हैं। दोनों टीवी विज्ञापन गुणवत्ता, मजबूती एवं इनोवेशन के लिए बांगुर सीमेंट की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह कैंपेन घर बनाने वाले व्यक्तिगत बिल्डरों के साथ जु?ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें नींव से लेकर छत तक सपनों के घर के हर हिस्सों के लिए शानदार समाधान उपलब्ध कराएगा।

