बिजऩेस रेमेडीज/पुणे
भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक Bajaj Allianz life Insurance ने वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में पर्याप्त वृद्धि देखी है। कंपनी ने इंडिविजुअल रेटेड न्यू बिजनेस (IRNB) में सालाना आधार पर उल्लेखनीय 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 1,415 करोड़ रुपये की तुलना में 1,895 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। न्यू बिजनेस प्रीमियम में भी सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई, जो वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 2,821 करोड़ रुपये से बढक़र चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,202 करोड़ रुपये हो गई, जबकि ग्रॉस रिटेन प्रीमियम में 23 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 5,338 करोड़ रुपये से बढक़र चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6,544 करोड़ रुपये हो गई।
बजाज आलियांज लाइफ ने निजी क्षेत्र की बाजार हिस्सेदारी में 8.9त्न और समग्र उद्योग हिस्सेदारी में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। यह वृद्धि अपने वितरण चैनलों में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है जो लगातार देश भर के विभिन्न बाजारों में बीमा जागरूकता और पैठ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के प्रमुख आंकड़े :
व्यक्तिगत रेटेड नया व्यवसाय (IRNB) 34 प्रतिशत बढक़र वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 1,415 करोड़ रुपये से 1,895 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
सकल रिटेन प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 5,338 करोड़ रुपये की तुलना में 23 प्रतिशत बढक़र 6,544 करोड़ रु. हुआ।
प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 30 सितंबर 2023 तक 98,700 करोड़ रुपये से 25 प्रतिशत बढक़र 30 सितंबर 2024 तक 1,23,178 करोड़ रुपये हो गई।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 148 करोड़ रुपये रहा।
नया बिजनेस वैल्यू (एनबीवी) वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 237 करोड़ रुपये से 3त्न बढक़र 245 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में निजी बाजार हिस्सेदारी
8.3 प्रतिशत से बढक़र 8.9 प्रतिशत हो गई
बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए टियर 2 और टियर 3 बाजारों में अपने पदचिह्न का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 562 से अधिक शाखाओं, 1.59 लाख से अधिक एजेंटों, 35 बैंक साझेदारियों सहित 372 संस्थागत भागीदारों, 26 हजार से अधिक कर्मचारियों और एक मजबूत डिजिटल उपस्थिति के साथ, कंपनी प्रभावी तरीके से मौजूदा और नए ग्राहकों तक पहुंच रही है।

